धरसौना में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने गिनायी सरकार की उपलब्धिया

महिला कल्याण एवं सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

वाराणसी– आज केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धरसौना बाजार में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के विशाल समुह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से सरकार ने महिलाओं को केन्द्र में रखकर सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।पुर्ववर्ती सरकारों ने महिला सुरक्षा एवं कल्याण को कभी भी प्राथमिकता में नहीं रखा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार का यह मानती है कि जब तक देश कि महिला को आत्मनिर्भर नहीं बनाया जायेगा तब तक देश विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान नहीं बना सकता।महिला आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

लालू मुलायम की पार्टी ने एक समय लोकसभा मे महिला आरक्षण बिल की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज ऐसा भी समय देश ने देखा जब दोनों दलों ने इस मुद्दे पर अपने हथियार डाल दिए। लालू यादव के दल से जहां कोई महिला सदस्य सदन में उपस्थित नहीं थी तो स्व. मुलायम सिंह यादव बहू ने सदन में मजबूर होकर महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला कल्याण एवं सुरक्षा हेतु सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है। कार्यक्रम की संयोजक अपराजिता सोनकर ने स्वागत सम्बोधन के दौरान इस कार्यक्रम के महत्व एवं उपयोगिता के विषय में अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया धन्यवाद जिलाध्यक्ष विनिता सिंह तथा संचालन रेखा चौहान ने किया ‌इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष एव एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक टी राम,मीना चौबे , नागेन्द्र रघुवंशी मुन्ना, रामप्रकाश दुबे, अखण्ड सिंह, उमेश दत्त पाठक, श्रीनिकेतन मिश्र,देवब्रत रघुवंशी, विनोद सिंह, गुंजा राय, किरन मिश्रा रामजी मौर्य आदि उपस्थित थे।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी