वोटर चेतना महाअभियान से युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता – दिलीप सिंह पटेल

29 को सभी बूथों पर कार्यकर्ता सुनेंगे मन की बात

वाराणसी :- भाजपा वाराणसी महानगर ने लोकसभा चुनाव की रणनीति को सशक्त बनाने के लिए वाटर चेतन महा अभियान का शुभारंभ 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के साथ से करने जा रही है शनिवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर आहूत बैठक में अभियान से जुड़े सभी प्रभारी, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व संयोजक मौजूद रहे |

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी वोटर बनाना और मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ना है सभी प्रमुख पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियां का ईमानदारी से निर्वहन करें विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं उनके साथ कार्यकर्ताओं की टोली घर- घर जाकर आम जनता से संपर्क कर, नए मतदाता बनाने का काम करेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर अनिवार्य रूप से होनी है |क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान समिति घर-घर जाकर 1 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरे करने वाले मतदाताओं का पहचान पत्र बनाकर वोटर लिस्ट में शामिल कराएगी उन्होंने बताया कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी के तहत एकता बाइक रैली का आयोजन किया गया है

एकता बाइक रैली में 3000 बाइकर्स शामिल रहेंगे | एकता बाइक रैली सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा मलदहिया से इंग्लिशिया लाइन, रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा, लंका, भिखारीपुर, मंडुआडीह होते हुए रोहनिया पार्टी कार्यालय तक जाएगी |महानगर अध्यक्ष विद्यासागर रैली उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को प्रयागराज में काशी क्षेत्र की अनुसूचित जाति महासम्मेलन में महानगर से सैकड़ो वाहनों के साथ अनुसूचित मोर्चे के लोग शामिल होंगे साथ ही बताया कि 31अक्टूबर को कैंट विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन शगुन लान, महमूरगंज में आयोजित किया गया है।बैठक का संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने किया |

इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, आलोक श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक कुमार, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉक्टर रचना अग्रवाल, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, डॉक्टर हरिकेसरी, मधुप सिंह, बृजेश चौरसिया, किशन कनौजिया, कुसुम पटेल, कुणाल पांडेय ,रवि राय हिलमिल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक मौजूद रहे।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी