स्वर्णकार समाज को सत्ता एवं राजनीति में मिले उचित भागीदारी

राजनीति में भागीदारी को लेकर स्वर्णकार समाज ने किया मंथन,20 जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल।

 

वाराणसी :– स्वर्णकार समाज द्वारा राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से गुरुवार 15 अगस्त को काशी में बृहद बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में प्रदेश के लगभग 20 जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संगठित होने पर बल दिया |

 

रविन्द्रपुरी स्थित रवि सर्राफ के विला पर आयोजित स्वर्णकार समाज की बैठक में आए हुए जनप्रतिनिधियों में संत कबीर नगर खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा,पथरदेवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा, लखनऊ से मनीष वर्मा, गोरखपुर से अशोक कुमार वर्मा, गाजीपुर से उमेश वर्मा, बस्ती से कुंदन लाल वर्मा, बलिया से रामेश्वर प्रसाद वर्मा सहित 20 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर से संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण को आधार मानकर भागीदारी के सापेक्ष हिस्सेदारी की जोरदार पैरवी की और समाज में राजनीतिक चेतना जागरण पर विशेष बल दिया |

 

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज अपने राजनीतिक अधिकार के लिए सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है, इसके लिए हमें एकजुट होकर हर संघर्ष के लिए तैयार होना होगा | बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही प्रदेश की राजधानी में स्वर्णकार समाज की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी |

 

प्रारंभ में देवरिया से आए हुए पंकज वर्मा ने विषय प्रस्तावना प्रस्तुत किया | कार्यक्रम संयोजक रवि सर्राफ ने अतिथियों एवं समाज के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोगों का पहला लक्ष्य विधान परिषद एवं विधानसभा में समाज के नेतृत्व व हक के लिए बड़ी लड़ाई के लिए तैयार होना है | सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण नारायण सोनी एवं संचालन पूर्व पार्षद किशोर कुमार सेठ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल कुमार सिंह ने किया |

 

इस दौरान मुख्य रूप से ज्योति सोनी, अनिल चंचल, सत्यनारायण सेठ, विष्णु दयाल, दुर्गा प्रसाद एडवोकेट, सरिता सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सेठ, देवेंद्र सेठ, सुनीता सोनी, पंकज सर्राफ,अरुण सोनी, श्रवण सेठ, राजू वर्मा, राकेश सेठ, आनंद सिंह अन्ना सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप