श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्र ने किया ध्वजारोहण,मनाया स्वतंत्रता दिवस।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्र ने किया ध्वजारोहण,मनाया स्वतंत्रता दिवस।

वाराणसी :- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (आजादी का महापर्व ) के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रातः 8:00 बजे प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ,अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार मिनीoएलo शेखर एवं न्यास में कार्यरत समस्त कार्मिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न किया गया | ध्वजारोहण के उपरांत कॉरीडोर स्थित भारत माता की प्रतिमा पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया गया | इस अवसर पर वैश्विक परिदृश्य में सैकड़ों वर्षों से अन्य संप्रदायों एवं सांस्कृतिक विचारों के कारण व्याप्त हिंसक अशांति के सापेक्ष सनातन की समावेशी संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया गया | वैश्विक शांति एवं परस्पर सौहार्द्र हेतु सशक्त सनातन की आवश्यकता को चिन्हित करते हुए ध्वजारोहण एवं भारत माता की आराधना के पश्चात् एक नवाचार भी अपनाया गया |

स्वतंत्रता दिवस की इस पावन वेला पर राष्ट्र की एकता,अखंडता, संप्रभुता,शांति,प्रगति एवं विश्व के समग्र कल्याण हेतु आवश्यक सनातन सभ्यता एवं संस्कृति के वैश्विक सशक्तिकरण की कामना के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के आयोजन में कार्मिकों एवं श्रद्धालुओं के साथ एक सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन धाम स्थित अविमुक्तेश्वर महादेव पर किया गया |

श्री काशी विश्वनाथ महादेव के सभी भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास स्वतंत्रता दिवस की अगणित शुभकामनाओं के साथ सत्य सनातन सर्वत्र सनातन का भाव अर्पित करता है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा