संत अतुलानंद आवासीय विद्यालय, होलापुर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वत्रंता दिवस

संत अतुलानंद आवासीय विद्यालय, होलापुर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वत्रंता दिवस ||

वाराणसी :- संत अतुलानंद आवासीय विद्यालय,होलापुर के प्रांगण में 78वां स्वत्रंता दिवस धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेष्वर एस. बालापुरकर (कमांडेंट 95 बटालियन), विद्यालय की निदेशिका डॉ दिव्या सिंह व प्रधानाचार्य अविनाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया |

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रमुख रुप से स्केटिंग पर नृत्य,देश भक्ति गीत-धरती सुनहरी अंबर नीला ,पिया घर आवेगें आदि पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही खेल खेल में स्वास्थ्यवर्धक योगमयी आकर्षक प्रस्तुति दी | छात्रावास के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पिरामिड बनाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों,अध्यापकों व प्रधानाचार्य द्वारा अपने अपने विचार भाषण व कविता के माध्यम से प्रस्तुत किए गए |

मुख्य अतिथि राजेष्वर एस.बालापुरकर ने अपने संबोधन भाषण में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए यह कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहें | प्रधानाचार्य डा.अविनाश पाण्डेय ने स्वतत्रंता दिवस के ऐतिहासिक और संवैधानिक परिप्रेक्ष्य में कुछ गुमनाम क्रांतिकारियों के बलिदानों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिपरेक्ष्य में स्वतंत्रता के अर्थ और महत्व को बताया | प्रबंध निदेशिका महोदया डा.दिव्या सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों से स्वतत्रंता को आत्मसात करने,ग़ुलामी के आधुनिक स्वरूपों में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग, प्लास्टिक के प्रयोग, लिंग,धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव से सतत् संघर्ष जारी रखते हुए इसके तात्विक अखंडता को बनाए रखने का आवाह्न किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप