छात्र छात्राओं में सृजनात्मक क्रियाशीलता की शक्ति से मिलती है सफलता-बिशप यूजीन

चौबेपुर/चिरईगांँव क्षेत्र के लेढूपुर स्थित सेन्टजांस स्कूल में शनिवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान और कला से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई गयी।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने गजब का जलवा विखेर कर अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वाराणसी के धर्म प्रान्त विशप यूजीन जोसफ ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। विद्यालय में लगी कला विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों की क्रियाशीलता से ही सफलता सुनिश्चित होती है।

यह सफल प्रदर्शनी उनके परिश्रम का ही नतीजा है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुये सेन्टजांस के प्रधानाचार्य फादर हेनरी ने बताया कि भौतिक विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान की कार्य प्रणाली, हाइड्रोजन हाउस से बिजली बनाने एवं रसायन विज्ञान में वाटर प्यूरिफिकेशन तथा नमामि गंगे परियोजना पर क्रियात्मक मॉडल, जीव विज्ञान प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, मानव उद्भव गणित में पैराबोलिक ब्रिज, हाइट ऐण्ड डिस्टेंस की गणितीय सिद्धांत संरचना दिखाया गया है।

वाणिज्य प्रदर्शनी में स्टॉक एक्सचेंज में एटीएम मशीन द्वारा पैसों की बचत व जीएसटी के माध्यम से कर प्रणाली को दर्शाया गया। इसके साथ ही अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास भूगोल जी-20 समिति पर आधारित परिकल्पना को प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के मनमोहन कला प्रदर्शनी को देख अभिवावक प्रफुल्लित नजर आये।

प्रदर्शनी में प्रबन्धक फॉदर थॉमस, फॉदर सुनील, अर्पित, लता तिवारी, शांति कुमारी,व मनीषा‌ के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें व अभिभावकगण मौकेपर उपस्थित रहे।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार