लोगो के स्वास्थ्य के लिए घातक हुआ रामनगर कोयला मण्डी, कोयला मण्डी की वजह से हवाओं में फैल रही गन्दगी से लोगो का सांस भी लेना होता जा रहा मुश्किल

सड़क मार्ग पर फैले कोयले के अवयवों से राहगीरों का पैदल चलना भी हुआ दुश्वार

 

नगर निगम वाराणसी के रामनगर जोन के पड़ाव-रामनगर सड़क मार्ग पर स्थित कोयला मण्डी की वजह से एक ओर जहां आस-पास के लोगो सहित राहगीरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर चुंगी से लगायत शहीद पार्क तक सड़क पर फैले कोयले के अंशों की वजह से राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

आस-पास के रहने वाले लोग बताते हैं कि कोयले के अंश हवा के साथ उड़कर घर में फैल जाते हैं। जो रसोई घर तक पहुंचकर बनने वाले खानो में आसानी से शामिल हो शरीर के बीमारियों का कारण बन जाते हैं। कोयला मण्डी की वजह से ही ट्रको का अम्बार और हवा के गुबार में कालिख का देखा जाना आमबात हो गई है। समय रहते जिला प्रशासन इस समस्या को संज्ञान में नहीं लिया तो वह दिन दूर नहीं जब इस क्षेत्र के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा।

 

एक ओर जहां नगर में स्थित विकल्प पैरामेडिकल कालेज के संस्थापक डाक्टर अमित यादव ने बताया कि कोयला मण्डी की वजह से दुर्गा मन्दिर, रामबाग पोखरा, गिरजा मन्दिर और राम जानकी मन्दिर की सुन्दरता और संरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को समय रहते संज्ञान में लेकर इस कोयला मण्डी को बन्द कराने अथवा किसी अन्य जगह स्थानांतरित किए जाने के क्रम में कठोर कदम उठाना चाहिए। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

 

वहीं कोदोपुर निवासिनी संगीता पटेल का कहना है कि कोयला मण्डी की वजह से प्रतिदिन हजारों ट्रको का आवागमन होता है जिसकी वजह से आस-पास के हवाओं में फैली गन्दगी और घरों तक पहुंचने वाली कालिख से लोगो के घरों की सुन्दरता और लोगो के स्वास्थ्य पर खतरनाक असर पड़ रहा है। नगर निगम वाराणसी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को यहां के लोगो के स्वास्थ्य और सामान्य जीवन यापन के क्रम में उचित कार्यवाही को अमलीजामा पहनाना चहिए। नगर के ही शेख अरशद का कहना है कि समय रहते कोयला मण्डी का न हटाया जाना यहां के लोगो के मौलिक अधिकारों का हरण करने जैसा है।

 

कोयला मण्डी की वजह से ही चुंगी से शहीद पार्क तक के सभी दुकानदार और व्यापारियों का व्यवसाय लगभग समाप्त हो चला है। क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव को आगे आकर इस समस्या का समूल विनाश करना चाहिए। क्योंकि आस- पास के लोगो का स्वास्थ्य और व्यवसाय ही नही बल्कि जीवन का हर स्वरूप प्रतिकूलता का शिकार हो रहा है। समाजसेवी कृपा शंकर यादव।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा