टेम्पो चालक पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

टेम्पो चालक पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

वाराणसी जनपद के चौबेपुर थानान्तर्गत चाँदपुर पुलिस चौकी में पड़ने वाले गांव रामचन्दीपुर निवासी टेम्पो चालक गोलू यादव पर बिगत दिनो हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी अजीत निषाद निवासी मुस्तफाबाद (रेतापार) घटना के दिन से ही फरार है जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पायी है।

उसके एक साथी अनिल निषाद को पुलिस ने पकड़कर निरोधात्मक कार्रवाई की है।टेम्पो चालक पर जानलेवा हमले की घटना बिगत 28 जुलाई शायं 7:30 बजे हुई थी।जब वह शहर से सवारी/एक बीमार महिला को लेकर मुस्तफाबाद (रेतापार) उसके घर छोड़ने जा रहा था तभी मुस्तफाबाद-रामचन्दीपुर सोता पुल के पास दो मोटरसाइकिल से आए 5-6 की संख्या युवक उसके टेम्पो को रोककर/ओवरटेक कर धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिए जिससे टेम्पो चालक गोलू का सर फट गया और रक्त स्राव होने लगा।टेम्पो में बैठी बीमार महिला के परिजनो के बीचबचाव करने पर सभी हमलावर फरार हो गए।

जिसमें चालक गोलू ने एक हमलावर को पहचान लिया। उसके और 5-6 अज्ञात हमलावरो के खिलाफ चौबेपुर थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराया है।दर्ज मुकदमें नामजद मुख्य आरोपी अजीत निषाद को पुलिस ने अभीतक गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की है।वहीं घटना के चश्मदीद बिपिन सोनकर को चाँदपुर चौकी की पुलिस बेवजह बार-बार उसके घर जाकर डरा धमका रही है।उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।पुलिस की कार्यप्रणाली से घटना के चश्मदीद के परिजन डरे सहमें हुए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट