घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े हजारों की चोरी

घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े हजारों की चोरी

चौबेपुर (वाराणसी) थानाक्षेत्र के रामचन्दीपुर गांव में दिनदहाड़े घर के दरवाजे का ताला तोड़कर हजारो की चोरी की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता शीला देवी ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह खाना बना खाकर घर में ताला लगाकर गांव में एक निमंत्रण में चली गई थी। उसका लड़का गौराकला में काम पर चला गया था।

जब वह काम से शाम 4 बजे घर आया तो देखा कि दरवाजा खुला था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने अपनी माता को फोन पर बताया कि घर में चोरी हुई है। चोरी की बात सुनते ही उसकी माता घर पहुंची तो देखा कि बैग में रखा 18 हजार रुपया, चांदी की पायल एक जोड़ी, सोने की झाली एक जोड़ी, एक सोने की लाकेट इत्यादि सामान गायब था।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी प्रह्लाद गिरी की लड़की बिट्टू गोस्वामी ने उसका सारा सामान चुराई है। वहीं आसपास के लोगो ने बताया कि बिट्टू गोस्वामी सातिर चोर है। जो चोरी की कयी घटनाओ को अंजाम दे चुकी है। सूचना पर घटना स्थल पहुँचे उप निरीक्षक मनीष कुमार चौधरी चौकी प्रभारी चाँदपुर ने आरोपी बिट्टू से चोरी के सम्बंध में जानकारी लेने का प्रयास किया परन्तु उसने कुछ भी नहीं बोली। पीड़िता शीला ने चौबेपुर थाने जाकर पुलिस को एक तहरीर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप