बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही हिंसा के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली निकालकर किया गया विशाल विरोध प्रदर्शन 

बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही हिंसा के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली निकालकर किया गया विशाल विरोध प्रदर्शन 

वाराणसी :- बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद से विगत महीने से बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय हिंदुओं के साथ जघन्य अपराध हिंसा और हैवानियत चरम सीमा पर हो रही है विश्व मानव अधिकार संगठन एवं अन्य देश भी हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता पर मौन धारण किए हुए हैं | गुरुवार शाम नगर निगम सिगरा में हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली निकालकर किया गया विशाल विरोध प्रदर्शन जिसमे हजारो की संख्या मे हिंदुओ ने एकजुट होकर इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद की और अत्याचार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की |

रचना अग्रवाल और कांति दीक्षित ने कहा की जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है हिंदुओं से जबरदस्ती नौकरी से त्यागपत्र लिए जा रहे हैं इसे भारत का हिंदू समाज सहन नहीं करेगा और काशी के हिंदू समाज का यही आक्रोश आज दिखाई दिया और बांग्लादेश सरकार से यह मांग की गई कि हिंदुओं पर अत्याचार तुरंत रोका जाए |

इस रैली में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं सम्मिलित हुई जिसमे मुख्य रूप से डॉक्टर रचना अग्रवाल,सुश्री कांति दीक्षित,चारु शीला सिंह, सुषमा कौशिक बरनवाल,अंजू बरनवाल, निशा रानी शर्मा,सारिका अग्रहरी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाए शामिल रही ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी