राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

सेवापुरी में केडी कॉन्वेंट स्कूल के नए भवन का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधन

 

सेवापुरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रवीर स्वर्गीय निहाल सिंह की 119वीं जयंती समारोह सोमवार को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर केडी कॉन्वेंट स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रवीर निहाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निहाल सिंह का स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान रहा है। सेवापुरी क्षेत्र में उन्होंने शिक्षा का जो दीप जलाया, वही आज पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों से निकलकर क्षेत्र के लोग देश-प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और क्षेत्र के विकास में निहाल सिंह की भूमिका को स्मरण किया। सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के प्रतिनिधि के रूप में उनकी पुत्री अदिति पटेल उपस्थित रहीं, जिन्होंने केडी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उन्हें पुरस्कार वितरित किए।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, जबकि विद्यालय के संरक्षक डॉ. तेज बहादुर सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रो. ए.के. सिंह, प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. रमाशंकर राम, प्रो. सतीश सिंह, संस्थापिका श्रीमती प्रभा सिंह, स्वाति हर्षवर्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा