गौतम बुद्ध एवं महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज के आदर्श-आनन्द मोहन

चौबेपुर/चिरईगांँव विश्व को समता का बोध कराने वाले भगवान बुद्ध एवं समाजवाद की प्रेरणा देने वाले महाराणा प्रताप हमारे समाज के आदर्श हैं। रविवार को श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा महाराणाप्रताप महाकुंभ सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुये बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन उक्त विचार ब्यक्त किया। क्षत्रिय समाज पर वर्तमान समय में हो रहे चौतरफा आक्रमण से निजात पाने के लिये क्षत्रिय समाज को तत्पर और एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुरु वशिष्ठ हमारे पूज्य हैं उनकी शिक्षा-दीक्षा से ही श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम बने।जातिगत जनगणना की उठ रही मांग के बारे में कहा कि एक तरफ जनसंख्या नियंत्रण और दूसरी तरफ जाति जनगणना की राजनीति देश के लिये घातक है। क्षत्रिय समाज के लिये राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श,श्री कृष्ण की कूटनीति,भीम का बल, शिवाजी की चतुराई, महावीर की करुणा और भगवान बुद्ध की अहिंसा ही सही धर्म है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय हमेशा ही समाज का पोषण किया है। स्वाभिमान, सम्मान और स्वाधीनता के लिए बलिदान होना हमारा कर्तव्य रहा है। उसके बाद भी हमारे समाज को हमेशा बदनाम करने की सियासत जारी है। पूर्व विधायक बलिया सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रियों ने देश की आन बान और शान के लिये मर मिटने का काम किया है।

इस पर किसी भी तरह का आरोप या बदनामी क्षम्य नहीं होगी। वहीं पूर्व विधायक मुगलसराय साधना सिंह ने कहा हमारी एकजुटता नहीं होने का फायदा सभी राजनीतिक पार्टियों उठा रही हैं। हम सभी को अपने अस्तित्व और स्वाभिमान के लिये आगे आना होगा। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह रघुवंशी ने संयुक्त रूप से आगंतुकों का अभिवादन व संचालन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पुपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह, संयोजक मंत्री हरिशंकर सिंह (मुन्ना सिंह देवलपुर) जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल सचिव, राघवेन्द्र उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्वांचल महामंत्री, पंकज सिंह रघुवंशी,अजय सिंह (चन्देल), मुकुल सिंह, चिरईगांँव के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह (चंचल सिंह) आजमगढ़ में पल्हना के ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह सहित वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली जनपद से आये क्षत्रिय समाज से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान,अध्यापक, सैनिक, खिलाड़ी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत