अनियंत्रित ट्रैक्टर गिरी खाई में चालक की दर्दनाक मौत

चौबेपुर/चिरईगांँव क्षेत्र के ग्राम पंचायत उकथी में चकरोड पर टर्न लेते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर दस फीट गहरी खाई में गिर गया।

जिससे चपेट में आने से चालक अजीत कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत कुमार पुत्र रामभरत उम्र 23 वर्ष निवासी लेढ़ूपुर थाना सारनाथ उकथी के ईट भट्ठों से ईंट खरीदकर शहर की मंडियों में बेचनें का काम करता था।सोमवार को भी हर रोज की भांति भट्ठे पर ईंट लेने जा रहा था।

उकथी में लगभग 9.30 सुबह पहुँचा था। गांँव के चकरोड पर टर्न लेना चाहा तबतक वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट खाई में जा गिरा। चालक वाहन के इंजन के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जाल्हूपुर पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुँचकर चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

मृतक के पिता रोते बिलखते चौकी पर पहुँचकर तहरीर दी। तदोपरांत पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुये शव को पीएम के भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में मझला था। अपनें परिवार के चाचा का ट्रैक्टर चलाता था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार