जल जीवन मिशन के तहत जल को स्वच्छ रखने के कार्यशाला में शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

जल जीवन मिशन के तहत जल को स्वच्छ रखने के कार्यशाला में शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

वाराणसी के चोलापुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वाराणसी के चोलापुर स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पेयजल योजना के सरकारी और गैर सरकारी कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल टीचरों, आशा, एएनएम, और एसएचजी के सदस्यों को जल को स्वच्छ रखने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में जल जीवन मिशन की विस्तार से जानकारी दी गई, जल की अशुद्धियों और उनके प्रदूषण के कारणों पर चर्चा की गई। कन्हैया सिंह ने 11 प्रकार की जल जांच विधियों के बारे में बताया, जिनमें बैक्टीरिया, क्लोराइड, जल की कठोरता और आयरन की जांच शामिल हैं। अशुद्ध जल की शुद्धि के उपायों और प्रयोगात्मक क्रियाकलापों को भी प्रशिक्षण में दिखाया गया।

प्रशिक्षण में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जल जैसे हैंडपंप, जल निगम के नल, और समरसेबल के जल की शुद्धता की जांच और विधियों को प्रदर्शित किया गया। शिक्षकों को ओडीएफ और अन्य विधिक बिंदुओं पर भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर अन्य प्रशिक्षकों जैसे रंजन सोनकर, आशीष पाल, और विनोद दुबे ने भी विधिक बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती