उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों के लिए ऐतिहासिक फैसले,ट्रिपल इंजन की सरकार का प्रभाव – राकेश कुमार सिंह 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों के लिए ऐतिहासिक फैसले,ट्रिपल इंजन की सरकार का प्रभाव – राकेश कुमार सिंह 

लखनऊ :– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोक भवन,लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ संवाद हुआ | इस बैठक में ग्राम प्रधानों की 12 प्रमुख मांगों पर विचार-विमर्श किया गया जिनमें से 11 पर सरकार ने सहमति जताई इस बैठक के बाद वाराणसी के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने वाराणसी के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की और लखनऊ बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की |

बैठक के दौरान लिए गए मुख्य निर्णय निम्नलिखित हैं –

1- बिजली बिल में राहत ग्राम सभा के विद्यालयों और पंचायत भवनों के बिजली बिल अब कमर्शियल दर से मुक्त कर दिए गए हैं |

2- प्रबंधन समिति में भागीदारी ग्राम प्रधानों को अब प्राथमिक विद्यालयों की प्रबंधन समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा |

3- धनराशि की आवंटन राज्य सरकार ने 13,000 छोटी ग्राम पंचायतों को 5 से 6 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया है |

4- तालाब पट्टा प्रक्रिया का सरलीकरण अब ग्राम सभा की तालाब पट्टा प्रक्रिया उप जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सभा के प्रस्ताव पर की जाएगी और संबंधित धनराशि सीधे ग्राम सभा के खाते में जमा होगी |

5- जिला योजना में भागीदारी जिला योजना में अब दो ग्राम प्रधानों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा |

6- पुलिस विभाग के साथ समन्वय बैठक हर महीने पुलिस विभाग और उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन होगा |

7 – मनरेगा भुगतान में सुधार एमजी मनरेगा के अंतर्गत सभी भुगतान ग्राम सभा के माध्यम से किए जाएंगे |

8 – ग्राम प्रधान का मानदेय और पेंशन ग्राम प्रधानों के मानदेय,भत्ते और पेंशन को पुनः बहाल किया जाएगा |

9 – प्रोटोकॉल का दर्जा ग्राम प्रधानों को प्रोटोकॉल का दर्जा दिया जाएगा, जिससे उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी |

10 – प्रधान सचिवालय का निर्माण प्रदेश के ग्राम प्रधानों के लिए लखनऊ में प्रधान सचिवालय का निर्माण होगा |

इस अवसर पर राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया |

इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेश सिंह,गणेश ठाकुर,जिलाध्यक्ष वाराणसी राकेश कुमार सिंह,वाराणसी मंडल प्रभारी घनश्याम पांडेय और जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद भी उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह