मिर्जामुराद पुलिस ने 02 अभियुक्तों को 30 कि0ग्रा0 गांजा अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 18 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार

वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.10.2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर साधु कुटिया रखौना की तरफ आ रहे व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पिट्ठू बैग व दूसरे के कैरी बैग में छिपाकर रखे कुल 30 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गये से नाम पता पूछा गया तो एक नें अपना नाम साहेब अली उर्फ भोला मियां पुत्र इदरिश मियां निवासी ग्राम बखरी टोला बलुआ पोस्ट मनीयारा कोठी थाना कुचाँय कोट जिला गोपालगंज बिहार उम्र करीब 38 वर्ष व दूसरे नें अपना नाम अनूप गिरी पुत्र कमलेश गिरी निवासी सादीपुर मठिया पोस्ट गोरया कोठी थाना गोरया कोठी जिला सिवान बिहार उम्र करीब 21 वर्ष बताया।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 258/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
पूछताछ विवरण का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह लोग गैंग बनाकर बिहार से गांजा को लेकर बासनी जोधपुर राजस्थान में ले जाकर लाल बच्चन नाम के व्यक्ति को बेचते है। एक साथी वशीर मिया पुत्र भोला मिया ग्राम चतुर बगहा पोस्ट बाबू विशुनपुर थाना यादवपुर जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला है जो अभी पीछे है उसके आने पर वह लोग यही से बस पकड़कर राजस्थान जाने वाले थें कि पकड़ लिये गये। इस सूचना पर पुलसि टीम द्वारा संदिग्धो की सघन चेकिंग कर तीसरे अभियुक्त को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु वह रोड के किनारे खेतों की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया थाना मिमिर्जामुराद,0नि0 प्रमोद कुमार यादव चौकी प्रभारी,उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य,का0 पवन यादव,हे0का0 कमलेश यादव,का0 कमलेश यादव,का0चालक हरिराम शुक्ला थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे। नोटः- पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन महोदय द्वारा पुलिस टीम को 10000/- रुपये का पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी