डायट, सारनाथ, वाराणसी में शिक्षण नवाचार महोत्सव का आयोजन

 डायट, सारनाथ, वाराणसी में शिक्षण नवाचार महोत्सव का आयोजन

 

सारनाथ (वाराणसी) शिक्षण नवाचार महोत्सव का आयोजन करते हुये उत्कृष्ट कक्षा शिक्षण करने वाले शिक्षकों की पहचान कर शिक्षक दिवस पर सम्मानित करनें का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कक्षा शिक्षण करने वाले शिक्षकों की पहचान करने हेतु प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के समस्त शिक्षकों से कक्षा शिक्षण के 10 मिनट का वीडियो रिकॉर्डिंग डायट, वाराणसी के टेलीग्राम ग्रुप में आमंत्रित किया गया था, जिसमें 500 से अधिक शिक्षण वीडियो प्राप्त हुये।

प्राप्त शिक्षण वीडियो का रुचिकर प्रस्तावना, सभी छात्रों के पूर्व ज्ञान से संबद्धता एवं सहभागिता पूर्ण पारस्परिक संवाद, शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी सदुपयोग, कम सीखे हुये छात्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने तथा शिक्षण उद्देश्य के अनुरूप सभी छात्रों के अधिगम संप्राप्ति आकलन के आधार पर मूल्यांकन कराया गया। कक्षा शिक्षण वीडियो के प्रारंभिक आकलन में 80% से अधिक अंक पाने वाले प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कक्षा शिक्षण के 54 वीडियो एवं डी एल एड प्रशिक्षुओं के 25 वीडियो का प्रदर्शन किया गया।

 

उनके शिक्षण वीडियो का डायट एवं राज्य हिंदी संस्थान के वरिष्ट प्रवक्ता, प्रवक्ता गण, एस आर जी सदस्यों युक्त निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा शिक्षण के लिए निर्धारित मानकों के सापेक्ष मूल्यांकन करते हुए शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिये गये। शिक्षण गुणवत्ता के आधार पर शिक्षण वीडियो को तीन श्रेणियां में वर्गीकृत करते हुये संबंधित शिक्षकों को 5 सितंबर 2024 को सम्मानित किया गया।

 

25 सितंबर तक शिक्षको से कक्षा शिक्षण का पुनः वीडियो बनवाते हुये उत्कृष्ट शिक्षण वीडियो को डायट वाराणसी के वेबसाइट एवं फेसबुक पेज तथा यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित शिक्षण वीडियो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कक्षा शिक्षण वीडियो से संबंधित शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया जायेगा। विभिन्न विकास खण्डॉ में शिक्षकों के समक्ष उत्कृष्ट वीडियो को प्रदर्शित करते हुये उनके अनुकरणीय शिक्षण कौशलोँ को स्पष्ट किया जायेगा।

 

जिससे कक्षा शिक्षण के दौरान कोई भी छात्र निरंतर सीखने के आनन्द से वंचित न रह सके एवं प्रत्येक छात्र की शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उनके अधिगम में सतत परिवर्धन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता अरविंद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह गोविंद चौबे, एवं एसआर जी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत