पिण्डरा में बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए एम.डी. से मिले प्रभात सिंह मिंटू

पिण्डरा में बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए एम.डी. से मिले प्रभात सिंह मिंटू

वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा के युवा भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू ने रविवार को पूर्वांचल विधुत वितरण निगम के महाप्रबंधक शम्भू कुमार से मिलकर पिण्डरा विधानसभा के जनता की समस्याओं से उनको अवगत करवाया। पिण्डरा की जनता ने प्रभात सिंह मिंटू से मिलकर बिजली विभाग के कर्मचारियों की शिकायत की थी।

जिसके चलते उन्होंने महाप्रबंधक से मुलाकात की। प्रभात सिंह मिंटू ने उनको बताया कि बिजली विभाग के विजिलेंस की टीम रात को किसी के घर जाकर बिजली काट दे रहे हैं, जबकि घर में कोई पुरुष नही रहता है, जबकि बिजली काटने के लिए जो समय निर्धारित है उसी समय काटें बिना घर मे कोई के रहते घर में न प्रवेश करें और विजिलेंस की टीम पूरे गाँव में निरीक्षण न कर चिन्हित लोगों से धन उगाही का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर के उनके ऊपर जाँच करवायें और क्षेत्र में बाँस और लकड़ी के खम्बों पर जो बिजली का तार गया है उसको हटाकर सीमेंट या लोहे के खंभे लगाया जाए।

जल्द ऐसा न करने पर कभी भी अनहोनी की घटना हो सकती है और जो कंपनी जर्जर तारों को बदलने का कार्य कर रही हैं उनको आप निर्देश दें कि किसी के खेत के बीच खम्भा न लगाकर डांड मेढ़ पर या रास्ते पर लगायें जिससे किसान को अपने खेत को सही तरह से जोत बो सके। जो किसान ट्यूबेल का नया कनेक्सन लेना चाह रहे हैं उनको सही तरह से इस्टीमेट दे सुगमता पुर्वक लगवाने मे मदद करें जबकि क्षेत्रीय जे.ई.और लाइन मैन की मिलीभगत से बिना कनेक्शन के ही मोटर पंप चला रहा है।

किसानों को जागरूक करके के बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक या मिल कर बात किया जाए। महाप्रबंधक शम्भू कुमार ने प्रभात सिंह मिंटू को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का निराकरण जल्द होगा। प्रभात सिंह मिंटू ने महाप्रबंधक को धन्यवाद दिए और कहा कि इतनी तपती गर्मी में सभी किसान और आम आदमी को काफी फायदा मिला है। उनके साथ झगड़ू मिश्रा, संदीप सिंह, राजेश सिंह, रमेश पटेल और अच्छे लाल राजभर मौजूद थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित