400 केवी टावर व तार के नीचे से लोगों को हटवानें हेतु विद्युत कर्मियों नें किया पेट्रोलिंग

400 केवी टावर व तार के नीचे से लोगों को हटवानें हेतु विद्युत कर्मियों नें किया पेट्रोलिंग

 चौबेपुर (चिरईगांँव) विद्युत प्रेषण उपखण्ड प्रथम के कर्मचारियों नें रविवार को चिरईगांँव ब्लाक के ग्राम पंचायत डुबकियांँ, कोटवा, गौराकला कादीपुर आदि गांँवों से गुजर रहे 400 के.वी. विद्युत पारेषण लाइन के नीचे पेट्रोलिंग किया गया।

साथ ही तारों व टावरों के नीचे बांधे हुये पशुओं व उनको बांधने के लिये लगी झोपड़ियों को हटवाने के साथ टावरों व तारों के आस-पास नहीं आने के लिये ताकीद की। इसकी जानकारी देते हुये विद्युत प्रेषण उपखण्ड प्रथम के एस.डी.ओ सतमुनी प्रसाद ने लोगों को बताया कि इस क्षेत्र से गुजरने वाली विद्युत पारेषण लाइन 400 केवी अनपरा-सारनाथ एल 3,400 के.वी. अनपरा मउ एल 5 एवं एल 6, तथा 200 के.वी. सारनाथ साहूपुरी अति उच्च क्षमता की विद्युत पारेषण लाइन है।

लोग जागरूकता के अभाव में इसके नीचे झोपड़ियांँ लगा कर पशुओं को बांधते व चारा खिलाते हैं। बच्चों को भी लाइन कारिडोर के अन्दर पतंग उड़ाते देखा जाता है। इस लिये यह पेट्रोलिंग अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैकि यह अति उच्च क्षमता की लाइन है।

इसके रेंज में आने पर जान व माल का भारी नुक़सान हो सकता है। इस लिये इसके आस-पास रहने वाले लोग तारों व टावरों से दूरी बनाये रखें। अन्यथा की स्थिति में सामान्य ग्रिड विद्युत उलंघन अधिनियम के प्राविधानों के अन्तर्गत प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित