मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के बीच नमो प्लागथान को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के बीच नमो प्लागथान को हरी झंडी दिखाई

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के बावजूद ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने ‘नमो प्लॉगथॉन’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर किया गया और इसका उद्देश्य स्वच्छता और सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाना था।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने सैकड़ों स्वच्छता वॉलिंटियर्स को संबोधित किया और स्वच्छता को समाज का आधार बताया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है, और यह अभियान हमारे प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाता है।” सीएम ने वॉलिंटियर्स को झोले और ‘स्वच्छता ही सेवा’ टी-शर्ट भी प्रदान की, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

नमो प्लॉगथॉन के तहत सैकड़ों वॉलिंटियर्स ने भारी बारिश के बावजूद ‘भारत मां की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। इस रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर राज्य के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सामिल रहीं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देना है। सीएम योगी ने कहा कि यह पखवाड़ा न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बल्कि समाज में स्वच्छता की आदत को और मजबूत बनाने का प्रयास है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित