अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधान मंत्री का 74वां जन्म दिवस मनाया गया।

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधान मंत्री का 74वां जन्म दिवस मनाया गया।

 

चोलापुर (वाराणसी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में आज प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदर मोदी जी का 74वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से अजगरा विधान सभा के विधायक माननीय त्रिभुवन राम जी उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी के अगुवाई में अस्पताल के जे.स.वाई. वार्ड , जनरल वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आयुष्मान वार्ड, एमएनसीयू वार्ड, एनबीएसयू वार्ड, केएमसी वार्ड में भर्ती 40 से अधिक मरीजों एवं उनके परिजनों को फल बांटा गया ।साथ ही सभी मरीजों की कुशल क्षेम भी माननीय विधायक जी के द्वारा पूछा गया जिसमें सभी मरीजों ने सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की तारीफ की एवं अधीक्षक सहित अस्पताल के सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के सेवा भाव की तारीफ किया।

लगातार आठवीं बार ऐतिहासिक कायाकल्प अवार्ड जीतने वाली बनारस एवं प्रदेश की यह पहली सीएचसी बन गई है जो लगातार मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रही है।

अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि यहां पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं भारत सरकार के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार प्रदान की जा रही हैं जिसका लाभ यहां आने वाले सभी मरीजों को मिल रहा है।

इस मौके पर वीडीओ एसएन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन सिंह, एसएचओ आई डी दुबे, डा संतोष सिंह, डा जितेन्द्र यादव, डा पीयूष कांत, प्रदीप मिश्रा, संजय वर्मा सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ एवम क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात