तहसीलदार के नेतृत्व में हुई पैमाइश को एसडीएम ने ठहराया जायज, एसडीएम केराकत सुनील भारतीय ने मौके पर पहुंच कर खुद करवाया पैमाइश, लगवाया निशान

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो पत्रकारों ने एडीजी को सौप था ज्ञापन (धरौरा प्रकरण) में 

जौनपुर। जिले के धरौरा गांव में भाजपा के एक कथित नेता अनिल दुबे के धन बल के प्रभाव में आकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित विजेंद्र दुबे का जिस तरीके से शोषण किया की उसे सुनकर हर लोग दांतों तले उंगली दबाने को विवश है। वैसे यह मामला जब तूल पकड़ा तो एडीजी जोन पियूष मोर्डिया के निर्देश पर एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने एसडीम केराकत सुनील भारतीय को टीम बनाकर पैमाइश करवाने के लिए निर्देशित किया था। एसडीम केराकत सुनील भारतीय ने केराकत तहसीलदार महेंद्र बहादुर के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन कर तत्काल प्रभाव से पैमाइश करने का निर्देश दिया। बीते रविवार को तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने राजस्व टीम के साथ धरौरा गांव में पहुंचकर पैमाइश की कार्यवाही किया तो यह पाया गया कि विपक्षी अनिल दुबे का जो मकान है वह बंजर की भूमि में निर्मित है।

इसके साथ ही आरोपी अनिल दुबे द्वारा जो विजेंद्र दुबे के दीवाल में लगी हुई खिड़की को अपना बताकर जबरन रोका जा रहा था वह भी जमीन विजेंद्र दुबे की ही निकली। आरोपी अनिल दुबे अपनी पराजय को देखते हुए नवागत जिलाधिकारी से शिकायत किया कि तहसीलदार केराकत महेंद्रबहादुर तथा उनकी पूरी टीम विजेंद्र दुबे के प्रभाव में आकर गलत तरीके से पैमाइश की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीम केराकत सुनील भारतीय बुधवार की दोपहर खुद राजस्व टीम के साथ धरौरा गांव में पहुंच कर जब पैमाइश करवाया तो तहसीलदार महेंद्र बहादुर के नेतृत्व में की गई पैमाइश शत प्रतिशत सही निकली। इस दौरान एसडीएम केराकत ने मौके पर निशान लगवा कर मामले को रफा दफा करवा दिया।

एसडीम केराकत सुनील भारती ने मौके पर ही विजेंद्र दुबे से कहा कि आप अपने दीवाल में खिड़की भी लगवा सकते हैं और सीमा पर लगे हुए निशान पर दीवाल का निर्माण भी करवा सकते हैं। इससे साफ हो गया कि अनिल दुबे द्वारा तहसीलदार केराकत के विरुद्ध जो जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी,वह झूठी निकली।

बताते चलें कि इसके पूर्व विजेंद्र दुबे के साथ हो रही पुलिस व प्रशासनिक जुल्मों सितम के खिलाफ पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो पत्रकारों ने एडीजी जोन पियूष मोर्डिया से मुलाकात कर उन्हें इस आशय का पत्रक सोप था कि अनिल दुबे की फर्जी तहरीर पर गलत तरीके से केराकत पुलिस मुकदमा दर्ज कर बिजेंद्र को प्रताड़ित कर रही है। एडीजी जोन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जौनपुर के एसपी डॉ अजय पाल शर्मा को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। एडीजी जोन के हस्तक्षेप पर विजेंद्र दुबे तथा उनके परिजनों पर पुलिसिया उत्पीड़न बंद हुआ।

कोट्स
विपक्षी अनिल दुबे ने जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि तहसीलदार केराकत के नेतृत्व में जो धरौरा में विवादित भूमि की पैमाइश की गई है वह प्रभाव में हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मैं खुद राजस्व टीम के साथ बुधवार को मौके पर पहुंच कर जब पैमाइश किया तो तहसीलदार केराकत महेंद्र बहादुर के नेतृत्व में की गई पैमाइश सही पाई गई। मौके पर निशान लगवाने के साथ ही विजेंद्र दुबे को खिड़की खोलने के साथ ही दोनों पक्षों को सीमा पर दीवार बनाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।अनिल दुबे का मकान बंजर में निर्मित कराए जाने का जो प्रकरण है उसे पर भी कार्रवाई चल रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित