एयरटेल बिजनेस और सिस्को ने उद्यमों के नेटवर्किंग को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ‘एयरटेल एसडी-ब्रांच’ लॉन्च किया।

एयरटेल बिजनेस और सिस्को ने उद्यमों के नेटवर्किंग को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ‘एयरटेल एसडी-ब्रांच’ लॉन्च किया।

वाराणसी :- भारती एयरटेल (एयरटेल) की बी2बी शाखा एयरटेल बिजनेस और नेटवर्किंग और सुरक्षा में विश्व में अग्रणी सिस्को ने आज ‘एयरटेल सॉफ्टवेयर- डिफाइंड (एसडी) ब्रांच’ -उद्यमों के लिए एक सरल, सुरक्षित, क्लाउड- आधारित,एंड-टू-एंड प्रबंधित नेटवर्क समाधान, लॉन्च किया | सिस्को मेराकी क्लाउड-फर्स्ट प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित,एयरटेल एसडी-ब्रांच,कई शाखा स्थानों पर लैन, वैन, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के एकीकृत प्रबंधन को सक्षम करेगा जिससे उद्यमों को अपने नेटवर्क प्रबंधन को सरल बनाने,एप्लीकेशन की कार्यक्षंमता बढ़ाने और पूरे शाखा नेटवर्क बुनियादी ढांचे से ज्यादा बेहतर कार्यक्षमता प्राप्त करने और उसको बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी |

शरत सिन्हा सीईओ एयरटेल बिजनेस ने कहा हम सिस्को मेराकी इंडिया रीजन’ के साथ साझेदारी में देश के उद्यमों के लिए अपने क्रांतिकारी नेटवर्क समाधान के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं | यह सेवा इसलिए तैयार की गई है ताकि उद्मम,आईटी प्रबंधन के कामों में उलझे रहने के बजाय अपना अधिक से अधिक ध्यान मुख्य व्यावसायिक परिणामों को बेहतर करने पर लगा सकें | यह ग्राहकों को एक सरल नेटवर्क समाधान प्रदान करेगा जिससे उद्मम का विस्तार करना आसान होगा जिससे उपयोगकर्ता बेहतर कार्य क्षमता और सुरक्षा के साथ व्यावसायिक एप्लीकेशन उपयोग कर सकेंगे |

डेज़ी चिट्टिलापिल्ली,अध्यक्ष,सिस्को इंडिया और सार्क ने कहा हम एक ऐसे माहौल में रहते हैं जहां कार्यस्थल जगह-जगह बिखरे हुए हैं और कई तरह के एप्लीकेशन उपयोग करने पड़ते हैं जिससे विश्वसनीय और कुशल नेटवर्क बुनियादी ढांचे की अच्छी व्यवस्था होना जरूरी हो जाता है | एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी का उद्देश्य उद्यमों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म समाधान देकर मजबूत बनाना है जो कई स्थानों पर एकीकृत,चुस्त और सुरक्षित अनुभव प्रदान करता हो जिससे व्यवसायों को हाइपर – कनेक्टेड दुनिया में सफल होने में सक्षम बनाया जा सके ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित