प्रोड्यूसर, डायरेक्टर गोविंद साकरिया ने ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ पर फ़िल्म बनाने की किया घोषणा

गोविंद साकरिया बनाएंगे ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ पर हिंदी फ़िल्म, स्थापित करेंगे नया कीर्तिमान

 

वाराणसी – फ़िल्म निर्माता व निर्देशक गोविंद साकरिया ने ऐतिहासिक पुरुष ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ पर हिंदी फ़िल्म निर्माण करने की घोषणा मुंबई में किया है। एम जी एस फिल्म्स बैनर के तले बनने जा रही इस फ़िल्म के फ़िल्म निर्माता व निर्देशक गोविंद साकरिया हैं। इस फ़िल्म के सह-निर्माता हरीश ओझा, डॉ. जनक पटेल, डॉ. श्याम माकड़िया डॉ. दिव्यांग पटेल, डॉ. जय माकड़िया मनोज कुमार वत्स हैं। फ़िल्म के डीओपी विशाल सिंह, एडीटर अशोक रुमाडे, क्रिएटिव हेड मानव साकरिया हैं। इस फ़िल्म के कलाकारों का चयन जारी है, जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इस फ़िल्म की शूटिंग कश्मीर में भी की जायेगी।

मीडिया से बातचीत में प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर गोविंद साकरिया ने बताया कि ‘मैं पिछले दो वर्ष से फ़िल्म ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ की स्टोरी पर काम कर रहा हूँ। क्योंकि उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है, वह सबके सामने ले आऊँ। मैं यह बताना चाहता हूं कि ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ की बायोपिक फ़िल्म नहीं बना रहा हूँ। बल्कि डॉ. श्यामा प्रसाद जी ने जो देश हित में काम किया है। सन 1952 में अनुच्छेद 370 और 35ए के विरोध में उन्होंने आंदोलन किया था। उसी पर आधारित फिल्म बनाने की हमने घोषणा किया है। मुझे हमेशा एक विचार आता रहा है कि मैं जनसंघ के लिए कुछ करूँ। यह फ़िल्म बनाने का मेरा उद्देश्य यह है कि देश के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद जी ने क्या क्या किया है, वह सब फ़िल्म के माध्यम से लोगों को पता चले। वे एक ऐसे कर्तव्यनिष्ठ देशभक्त थे, जो कश्मीर में आर्टिकल 370, 35ए लागू होने के खिलाफ खड़े हुए थे। उनका कहना था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं होना चाहिए। ऐसे महान व्यक्तित्व पर फ़िल्म बनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’ गोविंद साकरिया ने आगे कहा कि ‘मैं अपने सभी को-प्रोड्यूसर को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ पर फ़िल्म बनाने के लिए मुझ पर भरोसा किया है। आशा है कि हम इस फ़िल्म के माध्यम से समाज को एक बेहतरीन फ़िल्म देकर भरोसा कायम रखेंगे और ऑडियन्स की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।’

बता दें कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर गोविंद साकरिया ने एम जी एस फिल्म्स बैनर के तले गुजराती फ़िल्म ‘सासु माँ’ का निर्माण करने के साथ ही साथ लगभग बीस गुजराती फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बतौर निर्देशक उन्होंने गुजराती फ़िल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। उन्होंने हिंदी फिल्म राम रतन का भी निर्माण किया है। अब फ़िल्म ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ बनाने जा रहे हैं। जिसका प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात