धनुष यज्ञ सीता स्वयंबर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला देख रोमांचित हुए लीला प्रेमी

धनुष यज्ञ सीता स्वयंबर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला देख रोमांचित हुए लीला प्रेमी

चौबेपुर।स्था नीय बाजार में रामलीला के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीराम ने धनुष को तोड़कर माता सीता से विवाह किया। इस मनोहर दृश्य को देखकर ग्रामवासी भाव विभोर हो गए। शिव धनुष तोड़ने पर तभी परशुराम के प्रचंड क्रोध का भी नजारा देखने को मिला।

बता दें कि सन 1880 से चौबेपुर कस्बा में रामलीला होती आ रही है। ग्रामीणों द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला के पात्र का पाठ कर शमा बांधा गया, जिसमें रामलीला के मनोहर दृश्य को देखने के लिए क्षेत्र की जनता भी उमड़ पड़ी। वहीं सियाबर राम चंद्र की मनोहर छवि को देखकर लोग भाव विभोर हो गए। तभी धनुष तोड़ने के दृश्य को देखकर परशुराम के क्रोध का भी दृश्य लोगों ने देखा।

बार-बार अपने फरसे की धार को दिखाते हुए क्षत्रियों का नाश करने की बात कहते रहे।वहीं लोग भी इस छवि को देखकर शांत हो गए, तभी लक्ष्मण द्वारा अपने चुटकुले अंदाज में लोगों को हंसाते हुए परशुराम के संवाद करते देखे गए, जिससे लोग आनंदित होते रहे,लेकिन परशुराम का क्रोध बढ़ता गया। परशुराम का पाठ कंचन चौबे ने बखूबी निभाया।वही हुड़दंगा सिंह का पाठ कर रहे बबलू जायसवाल ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, धनुष तोड़ने जनकपुर पहुंचे राजाओं ने अपने अपने पाठ से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

रामलीला के प्रारंभ में राम सीता और लक्ष्मण के छवि की रामलीला कमेटी के संरक्षक कालिका प्रसाद एडवोकेट,अवनीश चन्द्र बरनवाल अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता,अजय गुप्ता अकेला राहुल सेठ, प्रदीप सोनी राजू सेठ,अमित उपाध्याय, विपुल, प्रिंस चौरसिया पिट्टी, अजय जायसवाल, बबलू सेठ, पिंटू, प्रेम चंद्र, महेंद्र सेठ कटरू गणेशू, गणेश मोदनवाल,राम जी मोदनवाल,अतुल चौबे,भूपत आदि ने आरती उतारने का काम किया

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा