अमिताभ कुमार निर्देशित ‘बनल रहे सेनुरवा हमार’ का फर्स्ट लुक लांच, दिखा रूपा मिश्रा संग बालेश्वर सिंह का नया अवतार

अमिताभ कुमार निर्देशित ‘बनल रहे सेनुरवा हमार’ का फर्स्ट लुक लांच, दिखा रूपा मिश्रा संग बालेश्वर सिंह का नया अवतार

 

कहा जाता है कि ‘सिनेमा समाज का आईना होता है’ और यह आइना दिखाने का काम फिल्म निर्देशक करते हैं, जिनकी परिकल्पना समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन करने का उद्देश्य होता है। ऐसे ही उद्देश्य को लेकर हमेशा कुछ अलग फ़िल्म बनाने वाले निर्देशक अमिताभ कुमार ने माँ श्री प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘बनल रहे सेनुरवा हमार’ का कुशल निर्देशन किया है।

 

जिसका फर्स्ट लुक 11अक्टूबर को नवमी के शुभ अवसर पर लांच किया गया है। जिसके हीरो हैं खलनायक से नायक बने बालेश्वर सिंह, जो अपने सहज अभिनय से सबको सरप्राइज करेंगे। जिस तरह से बॉलीवुड में विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा ने विलेन से हीरो बनकर सबके दिलों पर राज किया है, उन्हीं की राह पर अब भोजपुरिया विलेन बालेश्वर सिंह चल पड़े हैं। इस फ़िल्म की हीरोइन रूपा मिश्रा हैं, जो अपने अदाकारी से सबका दिल जीत लेती हैं। अब बालेश्वर सिंह और रूपा मिश्रा की फ्रेश जोड़ी का ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करेगी।

 

वहीं इस फिल्म से नवोदित अभिनेता अक्षय सिंह बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं, वे अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। साथ ही बतौर हीरो सूर्या शर्मा अन्य फिल्मों की तरह इस फ़िल्म में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। एक बार फिर वे नये तेवर में सबका दिल जीतने वाले हैं। साथ ही साथ हिमांशी सिंह, परी सिंघानिया, माधवी श्री, रवि सिंह, आर के गोस्वामी, रोहित सिंह मटरू, जयप्रकाश सिंह जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने-अपने रोल में जान डाल दिया है।

 

बाकी अन्य सभी कलाकारों ने भी बहुत सजीव अभिनय किया है, जोकि काबिले तारीफ है। यह जानकारी फ़िल्म के लेखक व निर्देशक अमिताभ कुमार ने दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं अपनी पूरी टीम का आभारी हूँ, जिन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाने में साथ दिया है। सभी को मैं तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ।’

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘बनल रहे सेनुरवा हमार’ के निर्माता अरविन्द सिंह हैं, जिन्होंने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाया है। सह निर्माता अमित सिंह हैं, जिनका इस फ़िल्म के निर्माण बहुत ही सराहनीय योगदान मिला है। लाइन प्रोड्यूसर राम बाबू गुप्ता (महाकाल गुरु) हैं।

 

फिल्म के संगीतकार शिशिर पाण्डेय, अभिषेक तिवारी,मनोज भास्कर, पवन यादव हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, अमिताभ कुमार, राहुल यादव हैं। छायांकन जानू बागोरिया, प्रदीप शर्मा, बिपिन प्रसाद, नृत्य निर्देशन राजेश शर्मा का है। मेकअप दीपक दीवाना, गोलू गोल्डन, सोनू पांडेय, संकलन प्रभात ओझा ने किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता