चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने ग़रीब और असहायो के साथ मनाई दिवाली

चौबेपुर : स्थानीय थाना प्रभारी राजीव सिंह ने रविवार को गरीब व असहाय बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्हें मिठाई और मोमबत्ती केला और खेलने वाला बाल बांटकर दीपो के त्यौहार पर खुशियों का इजहार किया।

चौबेपुर प्रभारी ने स्थानीय बाजार के बांसफोर बस्ती सहित क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक असहाय एवं ग़रीब परिवारों में जाकर मिठाई और मोमबत्ती के साथ उपहार बांटकर उनके साथ दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मनाया।

पुलिस के हाथों मिठाई व दिवाली के सामान पाने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। वहीं कई बच्चों ने मिठाई के लिए पुलिस अंकल से गुहार लगायी और कहा कि अंकल हमें मिठाई नहीं मिली है।

वही पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों को सहर्ष मिठाई बांटकर उनकी खुशियों को बढ़ाने की कोशिश की गयी।इस दौरान थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि ग़रीब एवं असहाय बस्तियों के बच्चों को त्यौहार पर मिठाई बांटकर उन्हें खुशहाली देने का कार्य किया जा रहा है। क्योंकि हम पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर होने के कारण इस त्यौहार का आनंद नहीं ले पाते हैं।

इसलिए हम सभी लोगों ने इस त्यौहार को गरीब व असहाय लोगों के बीच जाकर मनाने का प्रयास कर रहे हैं और अपने त्यौहार को सकुशल मनाने के काम में लगे हैं, जिससे गरीब बच्चों की चेहरे पर इस त्यौहार की खुशी देखने को मिल रही है।इस दौरान छोटे लाल धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार