नम आंखों से विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं

नम आंखों से विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं

आशीष कुमार मिश्रा

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र में दर्जनों गांवों में आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं।

शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि अर्थात विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं।

उमरहां, नरपतपुर, डुबकियां पियरी, कित्ता, बराईं में जय मां शंभो समिति के लोगों ने विसर्जन से पहले मां के स्वरूप का दर्शन किया। विसर्जन से पहले पंडाल में भक्तों ने नृत्य करके मइया को रिझाया। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद अब उनकी धूमधाम से विदाई की जा रही है। दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहा है।

श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे। लोग माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं। उनके भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विसर्जन स्थानों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था है। नदियों की ओर जाने से भीड़ को रोका जा रहा है ताकि कोई हादसा ना होने पाए। विसर्जन शोभायात्राओं के साथ ही पुलिस चल रही है। अभी विसर्जन की यह धूम एक-दो दिन और चलेगी। मूर्ति विसर्जन में दिव्यांश मिश्रा, आशीष, विकास, गोलू, भोलू, अनुज सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा