गायत्री परिवार की अनूठी पहल – हवन, दीपदान वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया    

गायत्री परिवार की अनूठी पहल – हवन, दीपदान वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया    

चौबेपुर (वाराणसी) भारतीय संस्कृति और संस्कारो से लोगो को जोड़ने के लिए गायत्री परिवार द्वारा जाति धर्म संप्रदाय के भेदभाव से परे हवन पूजन वेद मंत्रोच्चार द्वारा जन्मदिन ब सालगिरह मनाने की प्रथा शुरू की है।

जिसमे लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। लोगो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अपना तथा परिवार के सदस्यों का जन्मदिन या सालगिरह केक काटने की बजाय हवन करवा कर वैदिक रीति से मना रहे हैं।उसी वैदिक रीति से वरिष्ठ समाजसेवी उपेन्द्र कुमार मिश्रा (पिंटू गुरू) का मनाया गया।

कार्यक्रम प्रभारी जनार्दन जी ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन पर हवन व दीपयज्ञ के दौरान उनको संकल्प दिलवाए जाते हैं, ताकि वो अपनी संस्कृति से जुड़े रहे और संस्कारों का पालन करें। जैसे स्कूली बच्चों को नैतिक गुणों के विकास के लिए आलस्य त्यागना, गायत्री मंत्र का जाप करना, घर में सामूहिक आरती में शामिल होना, पढ़ाई करना, घर में बड़ों को प्रणाम या पैर छूकर आशीर्वाद लेना, झूठ नहीं बोलना सहित अन्य संस्कार बताए जाते है।

उन्होनें बताया कि वैसे तो अनेक पर्व-त्यौहार आते और मनाये जाते हैं, पर व्यक्तिगत दृष्टि से मनुष्य का अपना जन्मदिन ही उसके लिए सबसे बड़े हर्ष, गौरव एवं सौभाग्य का दिन होता है। उपेन्द्र मिश्रा ने अपने उमरहां बाजार स्थित प्रतिष्ठान कृष्णा एग्रीमार्ट‌‌‌ पर गायत्री पाठ, हनुमान चालीसा पाठ व महामृत्युंजय मंत्रोच्चार व नमः पार्वती पतये हर हर महादेव जय उद्घोष व वृक्षारोपण कर बड़े ही धूमधाम से मनाया और लोगों को यह संदेश भी दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के छोटे से छोटे धार्मिक अनुष्ठान, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर एक वृक्ष लगाना चाहिए।

वृक्ष अपने आस-पास रहने वाले लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली पर सकारात्मक प्रभाव डालकर, तनाव को कम करके और बाहरी व्यायाम को प्रोत्साहित करके बहुत लाभ पहुँचाते हैं इस मौके पर जनार्दन जी, घनश्याम जी,अवधेश जी, रेवती जी, बलराम जी,शैलेश, राजन, अजीत, नीरज, गोलू, अनूप, सुजीत, मोहित, गणेश, अर्पित, बाबू के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    स्वच्छता और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर में चल रहे विकास एवं स्वच्छता…

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जोनों में चला विशेष अभियान, अवैध संचालन पर कसी नकेल   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। विद्यार्थियों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास