स्वीटी छाबड़ा का हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ रिलीज हुआ गाना ‘बनारस की पान’ ने एक दिन में किया एक मिलियन व्यूज पार

वायरल हुआ स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’, एक दिन में एक मिलियन व्यूज किया हासिल

वाराणसी – बॉलीवुड की लीजेंड अभिनेत्री रेखा की याद दिलाने वाला सुपरस्टार एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ एक दिन में एक मिलियन व्यूज हासिल करके मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बना हुआ गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच वायरल हो गया है। स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में बिग ब्लास्ट गाना ‘बनारस की पान’ को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह सांग हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। उनका यह लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। यूँ कहें कि वह अपनी अदा से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में उनका क्रेज उनके फैंस व ऑडियंस के बीच देखते ही बन रहा है। वह हमेशा कुछ न कुछ नया करती रहती है, तभी तो उनकी अदायगी का हर कोई कायल है। इस गाने में स्वीटी छाबड़ा अपनी शानदार अदायगी और नृत्य कला से महफ़िल में शमां बांध रही हैं।

स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस गाने की मेकिंग स्वीटी छाबड़ा के स्टूडियो द्वारा की गई है। यह सांग हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बनाया गया है, जोकि इस गाने के वीडियो में दिख रहा है। इसमें स्वीटी छाबड़ा की अदायगी व भेषभूषा देखकर जहाँ रेखा की याद ताजा हो गई है, वहीं उनका डांस मूमेंट और एक्सप्रेशन हर किसी का मन मोह रहा है। इस गाने को सिंगर सोनी सरगम ने सुरीली आवाज में गाया है।

एक्ट्रेस और सिंगर की सुर ताल व अदायगी का तालमेल बड़ा मनमोहक लग रहा है। गीतकार अमर बिदेसी व संगीतकार शीबू देब हैं। म्यूजिक डेवलपमेंट संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना ने किया है। डीओपी चितरंजन ढाल, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडीटर व डीआई साहिल बाबू हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान