मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन।

मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन।

चौबेपुर (वाराणसी) एसओएस बालग्राम वाराणसी में आज गुरुवार को मिशन शक्ति फेस ५ के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्यवक्ता ममता रानी, एडीसीपी महिला अपराध व विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय एवं अनिता चौधरी, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट से रही।

कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं का आत्मबल मजबूत कर सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य प्रदान करना रहा। एडीसीपी ने अपने संबोधन में समाज व पुलिस के बीच तालमेल बनाते हुए क्राइम कंट्रोल पर जोर दिया। पॉस्को एक्ट से सभी को अवगत करवाया व बाल विवाह को एक बड़ा अपराध बताया। तत्पश्चात एडीसीपी ने एसओएस बालग्राम द्वारा चलाए जा रहे परिवार सशक्तिकरण के लाभार्थियों को राशन, खेलकूद व पाठ्य सामग्री का वितरण किया।

मुख्यअतिथि ने एसओएस बालग्राम द्वारा चलाए जा रहे किनशिप कार्यक्रम की भी काफी प्रशंसा की तथा इसे समाज के लिए वरदान बताया। मनोज सिंह ने बताया कि किनशिप कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों का पालन पोषण परिवार के बीच रख कर किया जाता है जिससे बच्चें व परिवार दोनों की जरूरतें पूरी हो जाती है। चौबेपुर थाने की महिला प्रभारी पूजा गुप्ता ने वूमेन ट्रैफिकिंग व मिशन बचपन से सभी को अवगत करवाया।

सभी अतिथियों ने बालग्राम के सभी घरों का दौरा किया व बच्चों से मिले। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सिंह व संयोजन सूर्यप्रकाश सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, इला गोगोई, काजल, वैशालिनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बालग्राम की सहायक निदेशिका शैली मित्तल ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी