अभाविप के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 22,23 व 24 नवम्बर को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन गोरखपुर के छात्रसंघ चौराहे पर किया गया |उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान देश के प्रत्येक क्षेत्र से से विद्यार्थी अधिवेशन का हिस्सा बनने गोरखपुर पहुंचेंगे |

अभाविप गोरखपुर महानगर अध्यक्ष डॉ.विवेक शाही ने कहा कि नवम्बर माह में अखिल भारतीय विद्यार्थी का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में आयोजित होने जा रहा है | इस अधिवेशन का हिस्सा बनने के लिए समूचे देश भर से प्रतिनिधि गोरखपुर में आयेंगे राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनिधि अभाविप की आगामी कार्ययोजना को साकार रूप प्रदान करेंगे |

अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि अभाविप के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन मे संगठन के 7 दशकों की संगठनात्मक गौरवमयी यात्रा के विभिन्न चरणों से छात्रों को परिचित कराने शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में हुए आंदोलनों में विद्यार्थी परिषद के योगदान,देश के विभिन्न क्षेत्रों से राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग ले रही छात्रशक्ति द्वारा देश की अनेकता में एकता का स्वरूप दिखाई देगा |

अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री शुभम राव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरखपुर में आयोजित हो रहा राष्ट्रीय अधिवेशन वर्तमान की शिक्षा क्षेत्र की परिवर्तनकारी स्थितियों सहित समाज,युवाओं व शिक्षा संबंधी विषयों को प्रमुखता से रेखांकित करने वाला होगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता