गैंगस्टर मामले में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह से हुई जिरह

गैंगस्टर मामले में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह से हुई जिरह

वाराणसी। कैंट थाने के गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में बुधवार को जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह कोर्ट में पेश हुए। अपर जिला जज (त्रयोदश) की अदालत में नदेसर गोली कांड के वादी व पूर्व सांसद बतौर गवाह धनंजय सिंह से आरोपियों संदीप सिंह व संजय सिंह रघुवँशी के अधिवक्ता दीनानाथ सिंह व वरुण प्रताप सिंह ने जिरह किया। इस दौरान जिरह की कार्यवाही पूर्ण न होने पर अदालत ने शेष जिरह के लिए बृहस्पतिवार की तिथि नियत कर दी। वहीं अदालत में जिरह के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय चुन्ना, आदित्य वर्मा व अमित सिंह टाटा भी मौजूद रहे।

कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हाल के पास 4 अक्टूबर 2002 को जौनपुर के पूर्व सांसद व तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले से सियासी जगह से लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने हमले का आरोप गोसाईगंज के बाहुबली विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेन्द्र बबलू समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता