वाराणसी व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग के छपेमारी के खिलाफ अपना रोश प्रकट किया

वाराणसी व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग के छपेमारी के खिलाफ अपना रोश प्रकट किया

वाराणसी व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार दोपहर 12:30 बजे जीएसटी विभाग में ए सी फर्स्ट मानवेंद्र जी से व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में मुलाकात किया और जीएसटी विभाग के छपेमारी के खिलाफ अपना रोश प्रकट किया और कहा कि केवल होली दीपावली रक्षाबंधन त्योहारों पर छापेमारी बहुत ही गलत है।

व्यापार मंडल छापेमारी का शुरू से ही विरोध करता रहा है और करता रहेगा जब सारी जीएसटी का कार्य ऑनलाइन हो गया है तब जीएसटी अधिकारियों को भी चाहिए कि वह नोटिस ऑनलाइन भेज कर दस्तावेज मंगा ले और अपना कार्य करें ।

व्यापारियों के यहां छापेमारी का कोई औचित्य नहीं है केवल मल्टीनेशनल कंपनियों के दबाव में काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के नारे को लोकल फॉर वोकल को धूल धूसरित करने में यह अधिकारी लगे हुए हैं । यह अधिकारी चाहते हैं कि मल्टीनेशनल कंपनी का माल बीके और घरेलू कुटीर एवं लघु उद्योग ठप हो जाए इसी मंशा को दिमाग में रखते हुए यह अधिकारी छोटे व्यापारियों के यहां छापेमारी करते हैं,  तथा व्यापारियों को हतोत्साहित करते हैं।

वाराणसी व्यापार मंडल इस छापेमारी का विरोध करता है, अगर छापेमारी नहीं रुकी और अधिकारियों का रवैया नहीं सुधरा तो धनतेरस और दीपावली पर व्यापारी गण अपने कारोबार को बंद रखकर धनतेरस तथा दीपावली नहीं मनाएंगे व्यापारियों का मुख्यमंत्री से मांग है कि पूरे प्रदेश में छापेमारी को रोका जाए इस तरीके से व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त से बाहर है।

जीएसटी अधिकारी श्री मानवेंद्र ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आगे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा व्यापारियों ने कहा की हमारी वार्ता का क्रम खत्म हो गया है अगर अधिकारी अपने वादे पर कायम नहीं रहे तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएगा इस अवसर पर काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से रमेश निरंकारी, राजीव वर्मा, दीप्तिमान, देव गुप्ता, अरविंद जायसवाल, जय निहलानी,  अमन जयसवाल,  राजमान यादव, प्रिंस गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, शरद गुप्ता, योगेंद्र कुमार, अमन जयसवाल, पवन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, हाजी शाहिद कुरेशी, बबलू गुप्ता, सचिन मौर्य, गुफरान कुरैशी, जाकिर अली, संतोष से,ठ रोहित डूडवानी प्रिया अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश