वृक्ष कबहुं नहिं फल भखै, नदी न संचै नीर। परमारथ के कारणे, साधुन धरा शरीर

वृक्ष कबहुं नहिं फल भखै, नदी न संचै नीर।

 परमारथ के कारणे, साधुन धरा शरीर।।

वाराणसी: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव, 28 अक्टूबर 2024 को विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सहित विश्व के कई देशों में किया गया। भारत के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 150 स्थानों पर एक साथ–एक, समय–एक दिन, लगभग 5 हजार की संख्या में रक्तवीरों ने अपनी रक्त-सेवा प्रदान की है ।

इस कड़ी में विहंगम योग के प्रमुख आश्रम ‘स्वर्वेद महामन्दिर धाम’ उमरहाँ, वाराणसी में भी वृहद् स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 10 : 00 बजे से किया गया।

इस लोक कल्याणकारी कार्यक्रम की परंपरा है कि इसका शुभारम्भ स्वयं संत प्रवर श्री अपने रक्तदान से करते हैं और आपके प्रथम रक्तदान के पश्चात देश- विदेश में फैले सैकड़ों आश्रम और संस्था के समंवय से संचालित अनेकों राज्य एवं जिला स्तरीय इकाइयों के सदस्यों व शिष्यों द्वारा विश्वव्यापी रक्तदान किया जाता है।

इस वर्ष पूज्य श्री ने महर्षि सदाफल देव दण्डकवन आश्रम, गुजरात में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रथम रक्तदान किया। जिसके पश्चात संस्था से जुड़े देश- विदेश के सभी विहंगम योग साधकों ने रक्तदान करना प्रारंभ किया।

इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया। इस अवसर पर महामंदिर परिसर में रह रहे आश्रम सेवकों के अतिरिक्त, वाराणसी विहंगम योग संत समाज से भी सैकड़ों की संख्या में भक्त- शिष्य उपस्थित रहे। साथ ही कुल 32 यूनिट रक्त भक्त शिष्यों द्वारा जिला कबीर चौरा से आये चिकित्सकों को सौंपा गया।

इस अवसर पर स्वर्वेद महामंदिर प्रबंधन समिति से सुरेन्द्र सिंह यादव, डॉ श्याम सुन्दर प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार, राम भजन, सुदीप अग्रवाल, भरत दुबे, डॉ. सुशील मिश्र, पशुपति नाथ त्रिपाठी, ऋषि कुमार दास, नीरज पांडेय, निखिलेश कुमार, स्वर्वेद महामंदिर के कार्यालय सेवक अभिषेक सिंह, जीतेन्द्र कुमार, अशोक कुमार तथा वाराणसी जिले के संयोजक गणेश सिंह, के. पी. सिंह, सरिता सिंह, डिम्पल राय, आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा