जय श्री राम सेना संगठन वाराणसी ने मीरा फाउंडेशन के बच्चों को मिठाई व पटाखा बांटकर धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

श्री राम सेना संगठन के अध्यक्ष रामदूत पुष्पेंद्र शुक्ला ने बच्चों को आज के समाज में हो रही तमाम प्रकार के बाल अपराधों के बारे में अवगत कराते हुए वह सुरक्षित कैसे रहे इन विषयों पर दी जानकारी ।

 

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी:- जय श्री राम सेना संगठन वाराणसी के द्वारा मंगलवार को पाण्डेयपुर स्थित मीरा फाउंडेशन के कैंपेन कार्यालय पर मीरा फाउंडेशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मिठाई व पटाखा वितरण कर मनाया दीपावली उत्सव | इस मौके पर मीरा फाउंडेशन द्वारा उपस्थित बच्चों ने तरह – तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी उपस्थित संगठन के पदाधिकारी व फाउंडेशन के संस्थापक व शिक्षकों का मन मोह लिया |

जय श्री राम सेना संगठन के उपाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन किया साथ ही श्रीराम सेना संगठन के अध्यक्ष रामदूत पुष्पेंद्र शुक्ला द्वारा उनके गुरु व माता-पिता का आदर करना व आज के समाज में हो रही तमाम प्रकार के बाल अपराधों के बारे में अवगत कराते हुए वह सुरक्षित कैसे रहे इन विषयों पर जानकारी दी |

संगठन के ट्रेजरार व संस्थापक रामदूत रोमित व सोशल मीडिया हैंडलर रामदूत आदर्श ने भी बच्चों का मोबाइल के प्रति लगाव और उससे उनके सेहत पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में सचेत कराते हुए उन्हें जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल का प्रयोग व सेहत पर ध्यान देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी |

 

इस मौके पर मीरा फाउंडेशन संस्था के उपाध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अजय व अति गरिमाई सदस्य एवं संस्था की महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक दीपशिखा कन्नौजिया व प्रतिमा कश्यप की भी उपस्थिति ने बच्चों को बहुत ही प्रोत्साहित किया व वहां उपस्थित सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया |

 

जय श्री राम सेना संगठन वाराणसी व मीरा फाऊंडेशन ने मिलकर इस वर्ष धनतेरस के उपरांत बच्चों के साथ दीपावली उत्सव मनाया जिसमें मुख्य अतिथि मीरा फाउंडेशन की महिला काउंसलर व अति गरिमाई सदस्य दीपशिखा जी और जय श्री राम सेना संगठन वाराणसी से अध्यक्ष रामदूत पुष्पेंद्र थे |

 

इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु जय श्री राम सेना वाराणसी के सभी रामदूत व कार्यकर्तागणों में स्नेहल जायसवाल,अंकित सिंह,दीपक कुमार ,दीपक,अंकित कुमार ओझा , उत्कर्ष कुमार सिंह,अभिषेक मोदनवाल,शनय त्रिपाठी व ज्योति गुप्ता एवं अन्य सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे व अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात