वाराणसी में रेलवे टिकट तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, RPF ने की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी में रेलवे टिकट तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, RPF ने की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी (6 नवम्बर 2024):आरपीएफ इंस्पेक्टर अंजू लता द्विवेदी के निर्देशन में त्योहारों के दृष्टिगत ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ के आवागमन के दृष्टिगत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध सूचना शाखा (CIB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी में रेलवे टिकट तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज, 6 नवम्बर 2024 को कोयला बाजार स्थित “वाराणसी ट्रेवल्स” नामक एक एजेंसी पर की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित कुमार है, जो वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के भारद्वाजी टोला का निवासी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न फर्जी व्यक्तिगत यूजर आईडी के माध्यम से आरक्षित रेल ई-टिकट बुक किए और फिर इन्हें आवश्यकता अनुसार ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचना शुरू कर दिया था। टिकटों पर 300 से 400 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेकर वह इन्हें बेचता था।

वाराणसी सिटी RPF पोस्ट के उप निरीक्षक सुधीर कुमार राय के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कुल 14 रेलवे ई-टिकट बरामद किए गए, जिनमें से 7 टिकट अभी यात्रा के लिए वैध थे, जिनकी कीमत 21,534 रुपये थी, जबकि अन्य 7 टिकट यात्रा तिथि समाप्त हो चुकी थी और इनकी कीमत 9,718 रुपये थी।

इसके अलावा, आरोपी के पास से एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी अमित कुमार एक अधिकृत IRCTC एजेंट था, लेकिन उसने बिना अनुमति के फर्जी सॉफ़्टवेयर का उपयोग करते हुए रेलवे टिकट तस्करी की।

इस घटना के संबंध में RPF ने आरोपी के खिलाफ भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अभी जारी है और RPF अधिकारी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं RPF ने आम जनता से अपील की है कि वे रेलवे टिकट तस्करी जैसे अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी देने में सहयोग करें। रेलवे सुरक्षा बल ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानते हुए बताया कि इस तरह की तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश