श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संकल्पित भगवान शिव के विशिष्ट सोमवार दिवस पर विशिष्ट अनुष्ठान के अंतर्गत तीन विशिष्ट आयोजन |

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संकल्पित भगवान शिव के विशिष्ट सोमवार दिवस पर विशिष्ट अनुष्ठान के अंतर्गत तीन विशिष्ट आयोजन।

 

(संतोष कुमार सिँह)

वाराणसी :- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ अवसर पर सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संकल्पित भगवान शिव के विशिष्ट सोमवार दिवस पर विशिष्ट अनुष्ठान के अंतर्गत तीन विशिष्ट आयोजन संपन्न किए गए | कार्तिक मास भगवान कार्तिकेय (स्कंद भगवान) की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है | इस माह में भगवान विष्णु के जाग्रत होने का पर्व देवोत्थानी एकादशी एवं बैकुंठ चतुर्दशी के कारण इस माह में श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी की जाती है जो भक्तों को समृद्धि और सुख-शांति प्रदान करती है |

भगवान कार्तिकेय स्वयं महादेव के पुत्र हैं तथा सोम (चंद्रमा) के अधिपति भी महादेव ही हैं सोमनाथ स्वरूप में भगवान शिव का प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भी पूज्य है अतः कार्तिक माह के सोमवार की शिव आराधना का महत्व विशिष्ट फलदायक होता है | आज कार्तिक मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर ललिता घाट स्थित पद्मनाभेश्वर मंदिर में श्री हरी विष्णु जी की पुष्प आराधना का आयोजन किया गया इसके पश्चात भगवान कार्तिकेय जी की पूजा एवं आराधना कार्तिकेय संकुल में विधिपूर्वक की गई |

शिव धाम में आज के सनातन नवाचार की श्रृंखला में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण स्थित भगवान अविमुक्तेश्वर महादेव (गुरुबाबा) के विग्रह पर विशिष्ट उद्देश्य के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ही यजमान की भूमिका में रहा | न्यास का प्रतिनिधित्व श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण एवं विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह ने किया |

कार्तिकेय भगवान देवताओं के सेनाधिपति भी माने जाते हैं अतः भगवान कार्तिक के इस विशिष्ट माह में स्कन्द आराधना के साथ ही शिव आराधना एवं विष्णु आराधना का विशिष्ट योग दुरूह कार्यों की सिद्धि हेतु मान्य है न्यास द्वारा भी विशिष्ट संकल्प के साथ याजक की भूमिका में विभिन्न रुद्र विग्रह पर इस वर्ष श्रावण मास सोमवार से रुद्राभिषेक प्रारंभ किए गए थे |

 

अग्रेतर प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक न्यास द्वारा श्रद्धालुओं, धर्म तथा धाम के कल्याण एवं सकुशल प्रबंधन की कामना के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न किए जा रहे हैं | आज का आयोजन इसी श्रृंखला में नौवां आयोजन है श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन श्रद्धालुओं के मंगल स्वास्थ्य की कामना करता है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा