मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 20 किलो गांजा व कार संग दो तस्कर दबोचे

बभनियाँव-बादशाहपुर मार्ग पर सेमरी हाईवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

जौनपुर थाना मीरगंज पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 20 किलो 870 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक लग्जरी कार और दो अंतरजनपदीय तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए तस्कर मड़ियाहूं और महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

पुलिस ने बताया कि बभनियाँव-बादशाहपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सेमरी हाईवे अंडरपास के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से मारुति सुजुकी XL6 (UP32MV8782) कार बरामद की गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ था।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: सूरज गौतम पुत्र श्याममिलन (28 वर्ष), निवासी लोहरियाँव, थाना महाराजगंज, जौनपुर

 

प्रज्ञादीप सागरवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद (30 वर्ष), निवासी रखवा बेलवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर

 

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मीरगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 103/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, सूरज गौतम के खिलाफ पाक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या प्रयास, अपहरण, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ये केस महाराजगंज, सुजानगंज (जौनपुर) और लालगंज (मिर्जापुर) थानों में दर्ज हैं। वहीं, प्रज्ञादीप सागरवाल पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, तारकेश्वर यादव, कांस्टेबल अरविंद सिंह, रघुराज सिंह, पवन कुमार व रणजीत सिंह शामिल रहे।

 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से मीरगंज इलाके में नशे के अवैध कारोबार को करारा झटका लगा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना के साथ जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम