गोमती नदी उफान पर, शहर की गलियों में घुसा पानी

लगातार बारिश से जौनपुर बेहाल, मंदिरों में भी भरा पानी

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर । रविवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने एक ओर जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। लगातार बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़कर साढ़े नौ फीट के पार पहुंच गया है। नदी का पानी किनारे स्थित मंदिरों में घुसने लगा है। बाबा गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर जलमग्न हो गया है। श्रद्धालु पानी में घुसकर शिवलिंग तक पहुंच रहे हैं और जलाभिषेक कर रहे हैं।

 

नगर क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नालियों की सफाई न होने के चलते बारिश का पानी गलियों और घरों में घुस गया है।

लाइन बाजार, इशापुर, ओलंदगंज, परमानतपुर मार्ग, पुरानी बाजार, शाहगंज रोड व रूहट्टा सहित कई क्षेत्रों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। आमजन घुटनों तक भरे पानी में आवाजाही को मजबूर हैं।

शहर में सीवर लाइन डालने के लिए की गई खुदाई भी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरने से सड़कों के धंसने का खतरा बढ़ गया है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

 

हर बार की तरह इस बार भी बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी है। जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, सुग्गू व नसीम अहमद ने बताया कि वर्षों से बारिश में यही हाल होता है। प्रशासन हर बार आश्वासन देता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता।

 

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए और लंबे समय के लिए समाधान सुनिश्चित किया जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास