चुनाव आयोग ने राजनीतिक पक्षपात की आशंका जताई, सभी प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

चुनाव आयोग ने राजनीतिक पक्षपात की आशंका जताई, सभी प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

लखनऊ । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान से हटाते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया है। आयोग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि रिंकू सिंह से जुड़ी समस्त प्रचार सामग्री — पोस्टर, वीडियो, बैनर और डिजिटल विज्ञापन — तत्काल प्रभाव से हटाई जाए।

 

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सपा सांसद प्रिया सरोज से रिंकू सिंह की सगाई के बाद लिया गया है। आयोग का मानना है कि इससे मतदाता जागरूकता अभियान की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं और रिंकू सिंह की राजनीतिक झुकाव की आशंका पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में उनके प्रचार अभियान में शामिल रहने से राजनीतिक पक्षपात का संदेश जा सकता है।

 

उल्लेखनीय है कि रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को लखनऊ स्थित ‘द सेंट्रम’ होटल में संपन्न हुई थी। इस निजी समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद जया बच्चन सहित पार्टी के लगभग 20 सांसद मौजूद रहे।

 

चुनाव आयोग ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि किसी भी माध्यम से रिंकू सिंह की तस्वीरें या नाम अब मतदाता जागरूकता अभियान में प्रयोग न किए जाएं।

 

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक रिंकू सिंह या प्रिया सरोज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा