गंगा, वरुणा और नाद नदी के उफान से कई गांव जलमग्न, संपर्क टूटा, चारे की किल्लत से पशुपालक परेशान

गंगा, वरुणा और नाद नदी के उफान से कई गांव जलमग्न, संपर्क टूटा, चारे की किल्लत से पशुपालक परेशान

चौबेपुर (वाराणसी) चौबेपुर क्षेत्र में गंगा, वरुणा और नाद नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि के चलते कई गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पिपरी, लक्ष्मीसेनपुर और टेकरी गांव बाढ़ की चपेट में आकर टापू में तब्दील हो चुके हैं।

प्रशासन ने पिपरी गांव में राहत के लिए तीन नावों की व्यवस्था की है, लेकिन अन्य प्रभावित गांवों तक अब तक कोई सहायता नहीं पहुंच सकी है। पिपरी गांव चारों ओर से पानी से घिर चुका है, जिससे ग्रामीणों को शहर व अन्य गंतव्यों तक पहुंचने के लिए मठिया और हरिहरपुर के रास्ते नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

बाढ़ का पानी मठिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी घुस गया है, जिससे शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। धौरहरा गांव में भी पानी भर जाने से नारेपार और भोगलापार का बाजार से संपर्क कट गया है।

पिपरी गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी गई है, वहीं पानी में सांप-बिच्छू जैसे जीव-जंतु निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, जिससे फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।

सबसे अधिक संकट पशुपालकों पर मंडरा रहा है। पिपरी, लक्ष्मीसेनपुर और टेकरी जैसे बाढ़ग्रस्त गांवों में पशुओं के लिए चारे की भारी किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत सामग्री और चारे की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला