108 कॉल सेंटर में कार्यरत युवती संदिग्ध हालात में लापता

परिजनों ने सहकर्मी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, आशियाना थाने में दी तहरीर

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

लखनऊ । आशियाना स्थित 108 एम्बुलेंस कॉल सेंटर में कार्यरत एक युवती सोमवार सुबह से लापता है। युवती की पहचान मैविश अंसारी के रूप में हुई है, जो थाना आलमबाग क्षेत्र के गढ़ी कनौरा की निवासी है। परिजनों का आरोप है कि कार्यालय में कार्यरत विशाल भारती नामक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।

 

मैविश की मां रुकसाना अंसारी के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार सुबह छह बजे रोज़ की तरह ड्यूटी के लिए निकली थी। बताया गया कि वह 108 कॉल सेंटर पहुंची भी थी, लेकिन ड्यूटी पूरी करने के बाद घर नहीं लौटी। देर शाम तक बेटी की कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

रुकसाना अंसारी ने बताया कि मैविश कई बार विशाल भारती द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत घर पर कर चुकी थी। परिजनों को आशंका है कि कहीं उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।

युवती की मां ने आशियाना थाने में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इससे परिवार में भारी चिंता और नाराज़गी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र