छित्तमपुर फीडर पर आठ घंटे बिजली रही ठप, ग्रामीण परेशान

छित्तमपुर फीडर पर आठ घंटे बिजली रही ठप, ग्रामीण परेशान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) रविवार को गरथौली पावर हाउस के छित्तमपुर फीडर की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक ठप रहने से क्षेत्र के कई गांवों में हाहाकार मच गया। भोर में हुई बारिश के बाद सुबह चार बजे बिजली गुल हो गई, जिसके बाद गरथौली, गोलधमकवा, अजांव, कादीपुर, अनेवा, परानापुर, छित्तमपुर, बर्थरा खुर्द सहित दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए।

सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हुई। समरसेबल पंप बंद हो जाने के कारण पशुओं और लोगों को पानी के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। मोबाइल चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही। कई लोग मोबाइल चार्ज कराने दूसरे गांवों तक गए।

वहीं, ग्राम सभा परानापुर में ट्रांसफार्मर जलने की वजह से पूरे दिन बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। लोग गर्मी, पानी और अंधेरे से बेहाल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण स्नान तक नहीं कर सके।

बिजली बहाली के संबंध में जब गरथौली पावर हाउस के अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। संविदा लाइनमैन सक्तेश प्रजापति ने बताया कि पहले कैथी से आने वाली मेन सप्लाई बाधित थी, जिसे दुरुस्त करने के बाद छित्तमपुर फीडर पर ब्रेकडाउन सामने आया। मरम्मत के बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

हालांकि, परानापुर में देर शाम तक बिजली नहीं लौट सकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि रात में भी बिजली मिलेगी या नहीं, इसका भरोसा नहीं है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा