एमआर वैक्सीन है बच्चों की सेहत का सुरक्षा कवच

कैचअप राउंड में 25 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक लगाया जायेगा एमआर का टीका 

 

(संतोष कुमार सिँह)

वाराणसी:- स्वास्थ्य विभाग ने वाराणसी को खसरा और रुबेला रोग मुक्त बनाने की योजना बना ली है जनपद के सभी नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को खसरा और रुबेला से बचाव के लिए एमआर का टीका लगाया जा रहा है |

कैचअप राउंड में पांच वर्ष तक के छूटे हुये बच्चे जिन्हें एमआर का पहला और दूसरा टीका नहीं लगा है उन्हें लगाया जायेगा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है इसके तहत 6 नवम्बर से 14 नवम्बर तक शहरी क्षेत्र के सभी ब्लाकों तथा ग्रामीण क्षेत्र के दो ब्लाकों क्रमशः काशी विद्यापीठ एवं पिंडरा में हेड काउंट सर्वे कराया जा रहा है ।

सर्वे के बाद आगामी 25 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक एमआर का टीका लगाया जायेगा यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी उन्होंने बताया कि खसरा एक बेहद संक्रामक वायरस है इसके लक्षणों में तेज़ बुखार और त्वचा पर गंभीर चकत्ते हो जाते हैं जब कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती दौर में रूबेला वायरस से संक्रमित होती है।

तो उसके भ्रूण में वायरस फैलने का खतरा बना रहता है इससे गर्भपात,मृत जन्म या गंभीर जन्म दोष हो सकते हैं जिन्हें जन्मजात रूबेला सिंड्रोम (सीआरएस) कहा जाता है दिसम्बर तथा जनवरी महीने में खसरा बढ़ने की सम्भावना ज्यादा रहती है इसकी रोकथाम वैक्सीन लगाकर की जा सकती है अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण कराकर उन्हें इस बीमारी से सुरक्षित करें |

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मौर्या ने बताया कि रूटीन में बुधवार और शनिवार को चलने वाला टीकाकरण पूर्ववत चलता रहेगा कैचअप राउंड के लिए अलग से प्लान बनाकर टीकाकरण किया जायेगा | नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को पहला टीका तथा 16 माह से 24 माह तक के बच्चों को दूसरा टीका लगाया जायेगा |

अक्टूबर माह तक 5253 बच्चों को एमआर का पहला टीका तथा 49036 बच्चों को एमआर का दूसरा टीका लगाया जा चुका है उन्होंने बताया कि रुबेला एक संक्रामक रोग है जो वायरस से फैलता है इसके लक्षण खसरा रोग जैसे ही होते हैं यह लड़का और लड़की दोनों को संक्रमित करता सकता है।

यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित होती है तो कंजेनाइटल रुबेला सिंड्रोम हो सकता है जो कि उसके नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है इसलिए खसरा-रूबैला का टीका अभिभावक जरुर लगवायें और अपने बच्चों को इन घातक बीमारियों से बचायें ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन