बुथ समिति गठन महापर्व 2014 की कार्यशाला भाजपा रामनगर मंडल ने किया आयोजन

बुथ समिति गठन महापर्व 2014 की कार्यशाला भाजपा रामनगर मंडल ने किया आयोजन

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

 रामनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर बलुआ घाट रामेश्वरम क्रूज पर बुथ समिति गठन महापर्व 2024 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी एवं भाजपा क्षेत्रीय मंत्री डॉ सुदामा पटेल जी एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने किया कार्यशाला में बुथ अध्यक्ष , शक्तिकेन्द्र संयोजक सहित शक्तिकेन्द्र चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सुदामा पटेल जी ने कहा कहा कि संगठन पर्व के तहत पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है, जिसमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है। इसके लिए शक्ति केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है, जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को समानरुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है।

अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान संगठन में जरुर मिलता है। वही चुनाव सह प्रभारी श्री जे पी सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सक्रिय सदस्य बनाए जाने आवश्यक हैं। प्रत्येक मंडल में अधिकाधिक संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी अपेक्षित है। वही मण्डल अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षी उदबोधन में बुथ समिति पर प्रकाश डालते हुए मंडल संगठन पर्व को उत्साह के साथ संपूर्ण करने की बात कहीं तथा मंडल सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से सह चुनाव अधिकारी महानगर श्री जे पी सिंह, महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अरविंद विक्रम सिंह अशोक जायसवाल विमलेश सिंह राजेंद्र शंकर पटेल जितेंद्र पांडेय, संतोष शर्मा, मनोज यादव, कामता पांडेय विकास बघेल, बबलू साहनी,सुरेंद्र श्रीवास्तव, विनोद पटेल,लव कुमार ,अर्जुन शर्मा, रितेश पाल, संतोष गुप्ता, डॉ आर के सिंह, गौरव गुप्ता,देवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, आयुष सोनकर, निक्की सिंह, राखी कुमारी मंजू त्रिवेदी,मंजू देवी, सुनीता गुप्ता, मोनिका यादव, कंचन निषाद हंसराज यादव, राजाराम खरवार, सनोज, आकाश, रमेश, संचालन महामंत्री अभिषेक पटेल ने किया ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम