राहुल सिंह, रेशमा शेख, स्मिता सना की भोजपुरी फिल्म ‘प्यारी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू भदोही में

राहुल सिंह, रेशमा शेख, स्मिता सना की भोजपुरी फिल्म ‘प्यारी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू भदोही में

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

भदोही (वाराणसी) रिबेल स्टार राहुल सिंह, क्यूट एक्ट्रेस रेशमा शेख और खूबसूरत अदाकारा स्मिता सना अभिनीत आई फ़िल्म प्रस्तुत स्क्रिप्चर एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘प्यारी’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। बांग्ला फिल्मों के जाने-माने फिल्म निर्माता सौरव दास द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म प्यारी का ग्रैंड मुहूर्त उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज स्थित इंद्रप्रस्थ लॉन में ग्रैंड मुहूर्त किया गया। तत्पश्चात इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है।

मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर दिनेश पाल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फिल्म के प्रेजेंटर आई फिल्म के सनी प्रकाश, फिल्म निर्माता सौरव दास व उनकी पूरी क्रिएटिव टीम, फिल्म के हीरो राहुल सिंह, हीरोइन रेशमा शेख और स्मिता सना सहित फिल्म के कई कलाकार व फिल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा अर्चना करके किया गया और फिल्म निर्माता सौरव दास द्वारा नारियल तोड़कर मुहूर्त संपन्न किया गया।

गौरतलब है कि बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के टेक्नीशियन टीम और भोजपुरी इंडस्ट्री की टेक्नीशियन टीम एक साथ मिलकर इस फिल्म की मेकिंग कर रही है, जिससे यह फ़िल्म टेक्निकल रूप से बहुत स्ट्रॉन्ग बन रही है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे, साथ प्रयागराज व भदोही जिला के स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में चयन किया गया है।

हॉरर, थ्रिलर, कॉमेडी, रहस्य, रोमांच और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को सिनेमाहॉल से लेकर टीवी चैनल तक के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह, रेशमा शेख और स्मिता सना की अनोखी का केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फ़िल्म के निर्माता सौरव दास हैं। निर्देशक दिनेश पाल हैं।

लेखक अनिल विश्वकर्मा, गीतकार व संगीतकार अनोज कुमार तिवारी, डीओपी बृजेश पाल, फाइट मास्टर सुयोग रिजोल, डांस मास्टर अशोक मैती, आर्ट डायरेक्टर सुदीप्ता खान, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, प्रोडक्शन मैनेजर प्रकाश संतलाल धीवर हैं।

मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, स्मिता सना, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी, अशोक गुप्ता, अवधेश उज्जैन, नीलम पांडेय, विद्या सिंह, माया यादव, रामचन्द्र शाह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत