मारपीट और गोली चलने के मामले में यूपी कॉलेज के छात्रनेता प्रतीक सिंह परमार और पूर्व महामंत्री समेत 10 छात्र दोषमुक्त

मारपीट और गोली चलने के मामले में यूपी कॉलेज के छात्रनेता प्रतीक सिंह परमार और पूर्व महामंत्री समेत 10 छात्र दोषमुक्त

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी- वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी से मारपीट करने के मामले में पूर्व महामंत्री समेत 10 छात्र नेताओं को दोषमुक्त कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने अपने बयान में कहा कि छात्र नेता प्रतीक सिंह परमार, पूर्व महामंत्री शिवम सिंह बाबू, पूर्व उपाध्यक्ष सचिन सिंह बिसेन, वीरेंद्र प्रताप रघुवंशी, शानू सिंह, श्रेष्ठ सोनकर, रवि प्रकाश चंदन, विकास राय, अर्जुन सिंह व विवेकानंद सिंह के विरुद्ध लगाये गये सभी आरोप संदेह से परे साबित करने में अभियोजन पूर्ण रूप से विफल रहा। फलस्वरूप छात्रों को संदेह का लाभ प्रदान करते हुए दोषमुक्त कर दिया।

अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विनीत कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह व पवन सिंह राजपूत ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार यूपी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी वादी समीर सिंह ने 17 मार्च 2021 को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।आरोप था कि 17 मार्च 2021 को वार्षिक चुनाव संपन्न होने के बाद करीब 4 बजे शाम विजयी प्रत्याशी महामंत्री शिवम सिंह को बधाई देने कार्यालय टकटकपुर जा रहा था। उस समय उसके साथ दुष्यंत सिंह और रिशु सिंह थे।

अचानक से प्रतीक सिंह परमार, विरेन्द्र प्रताप रघुवंशी, विवेकानंद सिंह, शिवम सिंह बाबू, श्रेष्ठ सोनकर, रवि प्रकाश चंदन, विकास राय बिट्टू, शानू सिंह, सचिन सिंह विशेष, अर्जुन सिंह, विशाल सिंह, राजू सिंह व 10 से 12 लोग लाठी, डंडा, पिस्तौल, बम और रॉड से लैस होकर हम लोगों पर हमला बोल दिए और बुरी तरह से मारपीट कर असलहे से फायर किए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा