मदरसा बोर्ड,मिशनरी स्कूलों सहित सभी बोर्ड्स की मान्यता रद्द कर,भारतीय गुरुकुल परिषद की स्थापना हो-गोपाल राय

शिक्षा एवम मनुष्यत्व में संतुलन बनाना समय की आवश्यकता है जिसके लिए सदैव राष्ट्र हित के लिए अग्रसर रहेंगे एवं शिक्षा में सुधार की भारी आवश्यकता है – राजेश मौर्य 

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने देश की शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की मांग उठाई है उन्होंने मदरसा बोर्ड,ईसाई मिशनरी स्कूलों, आईसीएसई, सीबीएसई और सभी राज्य शिक्षा बोर्डों की मान्यता समाप्त कर अखिल भारतीय गुरुकुल परिषद की स्थापना का प्रस्ताव रखा है |

गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को कमजोर कर रही है विदेशी शिक्षा प्रणाली के प्रभाव को खत्म करना और गुरुकुल आधारित शिक्षा को पुनर्जीवित करना समय की आवश्यकता है इसलिए मदरसा बोर्ड और ईसाई मिशनरी स्कूलों की मान्यता समाप्त की जाए क्योंकि इन संस्थानों के माध्यम से समाज में धार्मिक असंतुलन और धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आईसीएसई,सीबीएसई सहित तमाम स्टेट बोर्ड्स की मान्यता रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि कि ये सारे बोर्ड्स भारतीय शिक्षा प्रणाली के मूल्यों के बजाय पाश्चात्य प्रभाव को बढ़ावा देते हैं जो देश की संस्कृति के लिए हानिकारक है |

श्री राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन सारे शैक्षणिक बोर्ड्स की मान्यता खत्म करके अखिल भारतीय गुरुकुल परिषद का गठन किया जाए जो कि विद्यालयों में वेद, उपनिषद,विज्ञान सहित भारतीय परंपराओं पर आधारित शिक्षा देने का नीति निर्धारण करेगी | यह अखिल भारतीय गुरुकुल परिषद नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देकर भारतीय युवाओं को नई दिशा देगी | गोपाल राय ने इस मांग को लेकर जल्द ही पूरे देश में पदयात्रा शुरू करने की बात कही उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों को भारतीय शिक्षा व्यवस्था के महत्व को समझाने और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से की जाएगी |

 

श्री राय ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे देशव्यापी आंदोलन करेंगे उनका कहना है कि यह केवल शिक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि भारतीय पहचान और संस्कृति को बचाने का सवाल है |

 

गोपाल राय ने वाराणसी में बीएल डब्लू स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर अनेक लोगों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया | पीछे -पीछे सैकड़ो की भीड़ चलती रही आगे-आगे गोपाल राय ढोल नगाड़ा के साथ जय श्री राम का नारा लगाते हुए सैकड़ो लोग पुष्प की वर्षा करते हुए चल रहे थे |

 

इस अवसर पर वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि शिक्षा एवम मनुष्यत्व में संतुलन बनाना समय की आवश्यकता है जिसके लिए सदैव राष्ट्र हित के लिए अग्रसर रहेंगे एवम शिक्षा में सुधार की भारी आवश्यकता है इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि समय की मांग है कि हम लोग अपने आप को बदलें |

 

इस अवसर पर कृष्णा पाण्डेय, स्वामी कन्हैया महराज, राजेश मौर्य, अखिलेश कुमार, मोहन सिंह, रामाश्रय, सत्य प्रकाश मौर्य, गोलू, नंदलाल, संकठा प्रसाद मौर्या, जितेंद्र, अमन चंद्रबली, बबलू, राजकुमार, बाशु, विवान, राहुल मौर्या, सुशांत, सेतु मौर्या, अवधेश, गणेश मौर्या, अफ़गान, दीपक सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    स्वच्छता और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर में चल रहे विकास एवं स्वच्छता…

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जोनों में चला विशेष अभियान, अवैध संचालन पर कसी नकेल   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। विद्यार्थियों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास