आशा सामाजिक शिक्षण केन्द्रों का संचालन प्रारम्भ, वाराणसी जनपद में कुल 11 केंद्र का संचालन लगभग 350 बच्चे हो रहे हैं लाभान्वित 

ईंट भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी श्रमिको के बच्चों की शिक्षा के लिए की जा रही है कोशिश 

 

चौबेपुर (वाराणसी) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षण केद्रों का संचालन प्रारंभ किया है । चोलापुर और आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र में अलग अलग कुल 11 ईंट भट्ठों पर आशा सामाजिक शिक्षण केंद्र के नाम से यह केंद्र संचालित किये जा रहे है ।

बिहार, झारखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चे वर्ष में अधिकांश समय अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठों पर गुजारते हैं जिससे उनकी स्कूली शिक्षा प्रायः नहीं हो पाती है। ऐसे बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा अस्थाई अनौपचारिक शिक्षा केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमे ईंट भट्ठा संचालकों का भी पूरा सहयोग मिलता है।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय बताया कि बिहार और झारखंड में दीपावली और छठ पर्व समाप्त होने के बाद प्रवासी श्रमिकों का भट्ठों पर आना प्रारंभ होता है । हमारे कार्यकर्ता श्रमिकों के बच्चों का सर्वेक्षण करके उन्हें आस पास के सरकारी स्कूलों में नामांकित कराने की कोशिश करते हैं और स्कूल की अवधि के बाद इन अनौपचारिक शिक्षा केन्द्रों पर बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और खेल गतिविधियाँ करते हैं। केंद्र पर आने वाले सभी बच्चों को गर्म कपड़े और किताब, कॉपी, स्लेट की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाती है। मानसून प्रारंभ होने पर प्रवासी मजदूरों की वापसी शुरू हो जाती है और संस्था द्वारा संचालित इन शिक्षण केन्द्रों को भी 4 महीने के लिए बंद कर दिया जाता है । सभी केन्द्रों को मिला कर लगभग 350 बच्चे इस प्रयास से लाभान्वित हो रहे हैं ।

केन्द्रों के संचालन में दीन दयाल सिंह,प्रदीप सिंह, अमित कुमार, रमेश प्रसाद, अनीता देवी, आँचल कुमारी, विद्या देवी, आंचल, नीलम देवी, नीलम प्रधान, रचना, शशिकला, पुष्पा देवी, लालमनी, ब्रिजेश कुमार, जनक नंदिनी, अमृता, सुनीता, सौरभ चन्द्र आदि की विशेष रूप से भूमिका है ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र